फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Created identity by fighting challenges, gave employment to 10 women

Shravasti News: चुनौतियों से लड़कर बनाई पहचान, 10 महिलाओं को दिया रोजगार

Fri, 19 Dec 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 19 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Created identity by fighting challenges, gave employment to 10 women
संगीता देवी। - संवाद
वीरपुर। इकौना के महदेईया निवासी संगीता देवी चूना प्रोडक्शन मशीन लगाकर चूने की ट्यूब बनाती हैं। शुरुआती संघर्ष के बाद वर्तमान में संगीता 40,000 रुपये महीने तक की कमाई कर रही हैं। इतना ही नहीं, 10 से अधिक महिलाओं को रोजगार भी दिया है।
विज्ञापन



अपने शुरुआती संघर्ष की दास्तां बयां करते हुए संगीता ने बताया कि हादसे में उनके पति राजीव कुमार के पैर में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई। बेटियों की शादी व बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए उन्होंने स्वयं काम करने का ठान लिया, लेकिन उन्हें कोई माध्यम नहीं मिला।
विज्ञापन


उसी दौरान उन्होंने यूट्यूब पर चूने की ट्यूब तैयार करने की मशीन व विधि देखी। संगीता ने बताया कि उन्होंने किसी तरह 15,000 रुपये का इंतजाम किया और चूने का प्रोडक्शन शुरू किया। शुरुआती दौरा में लागत निकालना भी मुश्किल होने लगा।बताया कि कई लोगों ने ताना भी मारा, लेकिन उनके पति राजीव ने उनका साथ दिया और ट्यूब बनाने के लिए अन्य सामग्रियों का प्रबंध किया। एक वर्ष के संघर्ष के बाद उनके काम ने गति पकड़ ली और वर्तमान में वह 40 हजार रुपये महीना कमा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगीता बताती हैं कि उन्होंने 10 महिलाओं को रोजगार भी दिया है। चूना ट्यूब बनाने के साथ-साथ मसाले का पैकेट भी तैयार कर रही हैं। इस कारोबार से होने वाली आमदनी से वह बेटे को पढ़ा रही हैं। उन्होंने एक बेटी की शादी भी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed