फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Couple ate poison, wife died, husband got serious

दंपती ने खाया विषाक्त, पत्नी की मौत, पति गंभी

Sun, 06 Feb 2022 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Couple ate poison, wife died, husband got serious
गिलौला (श्रावस्ती)। बसभरिया पुरैना गांव निवासिनी एक विवाहित की शनिवार रात पति से विवाद हुआ था। इसके बाद दंपती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसमें महिला की मौत हो गई। जबकि पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना के बाद गांव पहुंचे मृतका के भाई ने पति सहित सास व ससुर पर दहेज के लिए अपनी बहन की जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए गिलौला पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामजा दर्ज की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम मुरार निवासी मायाराम ने अपनी पुत्री लक्ष्मी देवी (21) का विवाह एक वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ही ग्राम बसभरिया पुरैना निवासी संजय पुत्र राम बच्चा के साथ किया था। जिसका शनिवार रात पति से विवाद हुआ था। इसके बाद लक्ष्मी देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के भाई पप्पू ने पति संजय सहित सास व ससुर पर दहेज के लिए अपनी बहन की जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए गिलौला पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

सूचना पर गिलौला पुलिस ने तीनों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। परिवारीजनों के अनुसार दंपती में दहेज की मांग पूरा न होने को लेकर अक्सर विवाद चलता रहता था। जो कुछ दिनों से काफी बढ़ गया था। जिससे नाराज दंपती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की ठान ली। जहर का सेवन करने से पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति का इलाज निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। थानाध्यक्ष विष्णु देव पांडे का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले में फिलहाल किसी की अभी गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed