फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   corona

तराई में 49 लोग मिले संक्रमित, 20 हुए स्वस्थ

Thu, 22 Apr 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
corona
श्रावस्ती। वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में 49 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1950 पहुंच गई है। मौजूदा समय जिले में कुल 463 एक्टिव मामले हैं। जबकि 20 लोग स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार आई रिपोर्ट में जमुनहा के बंधनी में एक, रामपुर में एक, हरिहरपुर में एक, ओदाही में पांच, शिकारी में एक, वीरपुर में एक, चिरैया में दो, पटना में सात, रजपुतिया में एक, गिरंट बाजार दो, नगई गांव में एक, लक्ष्मनपुर नासिरगंज एक, हरिहरपुररानी के सुल्तानजोत में एक, हरिहरपुररानी में एक, खरगौरा में एक, सोहरवा में एक, पूरेदारी में एक, हरमापुर में एक, रानीपुर में एक, रसूलपुर में एक, गुलराबंजारा में एक, सिटकहना में एक, बहराइच निवासी एक, इकौना के बेचूबाबा में एक, गिलौला के शिवराजपुर में एक, सिरसिया सीएचसी में दो, तेलहार लक्ष्मनपुर में एक, जूड़ेपुरवा में एक, नूतन बस्ती में दो, जिला अस्पताल भिनगा एक, सीएचसी भिनगा एक, केशवपुरम में एक, विकास भवन में एक व गिलौला कस्बा निवासी एक लोग कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

इनमें से 34 लोगों को लेबल हॉस्पिटल भंगहा में भर्ती कराया गया है। जबकि शेष लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं भिनगा के पुरानी बाजार निवासी एक, बेड़सरी में दो, गिलौला में एक, हथमरवा में एक, बेलरी में एक, सिरसिया में एक, कब्कुईयां कला में एक, जुड़पनिया में एक, कोंडऱी भंगहा में एक, भिनगा में एक, बनगई में एक, बाबूपुरवा भं्गहा में एक, डोमाई में दो, जिला अस्पताल में दो, पीएचसी जमुनहा में एक, फतेहपुर में एक व भिनगा नगर के हनुमानगढ़ी निवासी एक लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए। जिले में अब तक कुल 289343 लोगों की जांच की गई है। इनमें से 287502 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिनमें 1950 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 1466 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 23 लोगों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय कुल 463 एक्टिव मामले हैं। जिले में मौजूदा समय 81 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें इकौना में 12, गिलौला में 13, भंगहा में 12, जमुनहा में 11, सिरसिया में 20 व भिनगा में 13 कंटेनमेंट जोन शामिल हैं। वहीं इस बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एपी भार्गव बताते हैं कि लोग बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क व सैनिटाइजर का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed