फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   corona

बेकरी सहित चार दुकानें सीज, बिना मास्क मिले लोगों पर जुर्माना

Wed, 21 Apr 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
corona
श्रावस्ती। कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले बेकरी सहित चार दुकानों को तहसील प्रशासन ने सीज कर दिया। मंगलवार की गई इस कार्रवाई के दौरान पचपन हजार रुपये का अर्थदंड भी वसूल किया गया। वहीं, पुलिस ने बिना मास्क के लोगों पर कार्रवाई करते हुए दो सौ दो लोगों से चालीस हजार चार सौ रुपये वसूल किया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण जिले में चरम की ओर जा रहा है। अब तक कई लोगों की मौत इस संक्रमण के कारण हो चुकी है। जबकि कई लोग अस्पताल में जीवन व मौत के साथ संघर्ष कर रहे है। इसके बाद भी जिले में कोरोना को लेकर आम लोग संवेदनशील नही है। इसी कारण बिना मास्क के ही घूम रहे है। ऐसे में कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तहसील प्रशासन अभियान चला कर कार्रवाई कर रहा है। इसी अभियान के तहत मुगलवार देर शाम को तहसीलदार भिनगा राजकुमार पांडे ने भिनगा नगर के खलवा मोहल्ले मे संचालित एक बेकरी पर छापा मारा था। इस छापामारी के दौरान बेकरी के अंदर लगभग पच्चीस लोग बिना मास्क के ही काम करते पाए गए। बेकरी के अंदर सामाजिक दूरी के पालन की भी कोई व्यवस्था नही थी। इस पर तहसीलदार ने बेकरी को सीज करते हुए बिना मास्क के कार्यरत कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अर्थदंड वसूल किया। जबकि भिनगा नगर में ही कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले तीन अन्य दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल पचपन हजार रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किया।
विज्ञापन

पुलिस ने भी बिना मास्क के टहल रहे 202 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालीस हजार चार सौ रुपये वसूल किया। इस दौरान भिनगा में 15 लोगों का चालान करते हुए चार हजार, सिरसिया पुलिस ने 18 लोगों का चालान करते हुए 9200, मल्हीपुर ने 31 का चालान करते हुए 8700, सोनवा ने 38 लोगों का चालान करते हुए 3900, गिलौला ने 16 लोगों का चालान करते हुए दो हजार, इकौना ने 12 लोगों का चालान 2200, श्रावस्ती ने दस लोगों का चालान करते हुए 2100, महिला थाना ने 27 लोगों का चालान करते हुए 2700, क्यूआरटी टीम ने 21 लोगों का चालान करते हुए चार हजार रुपये व यातायात पुलिस ने 14 लोगों का चालान करते हुए सोलह सौ रुपये का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed