फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   corona

तराई में फूटा कोरोना बम, 107 लोग मिले संक्रमित, आठ हुए स्वस्थ

Sat, 17 Apr 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
corona
श्रावस्ती। तराई में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार आई रिपोर्ट में 107 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1694 पहुंच गई है। मौजूदा समय जिले में कुल 275 एक्टिव मामले हैं। जबकि आठ लोगस्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। शनिवार आई रिपोर्ट में इकौना के पंडितपुरवा, नत्थापुरवा, सिविल कोर्ट, पुलिस लाइन, डीएम कार्यालय, सीएचसी इकौना, रहमतू गांव, आरटीओ कार्यालय, सिरसिया के गोपालपुर, भिनगा के शिवाजी पुरम, इकौना के वीरपुर, टेपरी, इकौना के महिला अस्पताल, धूमबोझी, मुश्काबाद, पटखौली, इटौझा, सीतारामपुरवा, इलाहाबाद बैंक इकौना, शफीपुरवा, चिरैया, बेचुआपुर, मोहम्मदपुर राजा, कलकलवा, जिला अस्पताल भिनगा, बेचुआपुरवा, पीपल तिराहा बहराइच, पैड़ा, घोघवाकला, पटेल नगर, बेड़सरी, बेचूपुरवा, इटौझा, भिगुली, घोलिया, धन्नीडीह, दीपवाटिका, लोहटी विशुनपुरख्, इमिलिया करन, दामूपुरवा, टाडा मध्यनगर, भांभेंपारा, बदला, मलपुरवा,
विज्ञापन

वीरपुर, बैदौरा मसरिख, दौलतपुर, इटेहना, मूसपुरवा, पटखौली, भटपुरवा, मोहम्मपुर राजा, खर्च वीरान में कुल 107 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 15 लोगों को लेबल हास्पिटल भंगहा में भर्ती कराया गया है। जबकि शेष लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं इकौना लक्ष्मनपुर इटवरिया, अतरपुरी, हरिहरपुररानी, पचदेवरी कटहा, सोनपुर भड़ौरा, वीरपुर चौराहा, गिलौला व जमुनहा बाजार में एक एक लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए। जिले में अब तक कुल 283068 लोगों की जांच की गई है। इनमें से 282236 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिनमें 1694 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 1401 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 18 लोगों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय जिले में कुल 275 एक्टिव मामले हैं। जिले में मौजूदा समय 60 कंटेनमेंट जोन ऐक्टिव हैं। इनमें इकौना में 14, गिलौला में 07, भंगहा में 06, जमुनहा में 09, सिरसिया में 18 व भिनगा में 06 कंटेनमेंट जोन शामिल हैं। वहीं इस बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि लोग बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क व सैनिटाइजर का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed