{"_id":"60746c018ebc3ed4be2dcfdd","slug":"corona-srawasti-news-lko5738783110","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौदह और हुए कोरोना संक्रमित, तेरह हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौदह और हुए कोरोना संक्रमित, तेरह हुए स्वस्थ
विज्ञापन
श्रावस्ती। बीते 24 घंटे में जिले में चौदह कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1472 पहुंच गई है। मौजूदा समय जिले में कुल 72 एक्टिव मामले हैं। जबकि तेरह लोग स्वस्थ भी हुए। सोमवार आई रिपोर्ट में सिरसिया के जुड़पनिया में एक, लक्ष्मनपुर में एक, बड़दौरिया में एक, बंठिहिवा में एक, शिवपुरा में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। इसके साथ ही इकौना के मलौना खसियारी में एक, मिश्रीपुरवा महदेइया में एक, रानीकुंडा में एक, भलुहिया में एक, बरईपुर में एक, रामपुर बनकट में एक, जमुनहा के बंजारपुवा में एक, भिनगा के पुरानी बाजार में एक व मोहल्ला कोट रियासत में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है।
वहीं इकौना के कटरा, इकौना कस्बा, हरिहरपुररानी के कोकल, लक्ष्मनपुर, गिलौला के अहिरा घासी, कुर्बेनी, प्रहलादा, इकौना के टंड़वा महंथ, खरगौरा जुनूब, लालपुर खदरा, शिवपुर बनकट, चुरिहारपुर तथा जमुनहा के बरगदहा निवासी कोरोना मुक्त भी हुए हैं। जिले में अब तक कुल 2, 77, 934 लोगों की जांच की गई है। इनमें से 2,77, 031 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिनमें 1472 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 1382 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 18 लोगों की मौत हो चुकी है।
मौजूदा समय जिले में कुल 72 एक्टिव मामले हैं। इनमें से आठ लोगों को लेबल टू हास्पिटल भंगहा में भर्ती कराया गया है। शेष संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया है। जिले में मौजूदा समय 41 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें इकौना में तेरह, गिलौला में एक, भंगहा में सात, जमुनहा में दो, सिरसिया में तेरह व भिनगा में पांच कंटेनमेंट जोन शामिल हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एपी भार्गव ने कहा है कि लोग बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क व सेनेटाइजर का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।