{"_id":"5ec7f9e38ebc3e9ac806f246","slug":"corona-infected-youth-found-in-bhinaga-city-srawasti-news-lko5227442197","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिनगा नगर में मिला कोरोना संक्रमित युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिनगा नगर में मिला कोरोना संक्रमित युवक
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। इससे अब भिनगा नगर भी अछूता नहीं रहा। तीन दिन पूर्व मुंबई से लौटे एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद नगर में हड़कंप मच गया। वहीं प्रशासन ने मंगलभट्ठा मोहल्ले को सीज कर दिया है।
भिनगा नगर के मोहल्ला मंगलभट्ठा निवासी एक युवक मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। लॉकडाउन के कारण न सिर्फ उसका रोजगार छिन गया, बल्कि उसके सामने आर्थिक संकट भी उत्पन्न हो गया। ऐसे में 19 मई को वह श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन से मुंबई से वापस घर लौटा था।
उसकी स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई थी। इस दौरान वह बीमार नजर आ रहा था। इस पर उसका सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। गुरुवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। इसकी जानकारी के बाद प्रशासन ने आनन फानन में मंगलभट्ठा मोहल्ले को सीज कर दिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही वार्ड को जाने वाले सभी मार्गों की बैरिकेडिंग कराई। मुंबई से वापस लौटने के बाद युवक अपने घर पर ही होम क्वारंटीन था। युवक में कोरोना पुष्टि के बाद मोहल्लेवासियों सहित नगर के लोगों में दहशत है। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने युवक को एलवन हॉस्पिटल भेजा है।
इसके साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों का भी सैंपल लिया गया है। भिनगा में मिले कोरोना पॉजिटिव युवक के साथ जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर अब 29 पहुंच गई है। इसमें से 23 एक्टिव कोरोना संक्रमित हैं। जबकि एक की मौत हो चुकी है। पांच ठीक होकर घर आ चुके हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि जो प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, उसके नजदीकी संबंधियों के नमूने लिए जा रहे हैं।