{"_id":"5ef621df8ebc3e42ba563837","slug":"corona-help-desk-installed-on-six-chc-srawasti-news-lko527880561","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह सीएचसी पर कोरोना हेल्प डेस्क स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह सीएचसी पर कोरोना हेल्प डेस्क स्थापित
विज्ञापन
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय समेत जिले के छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। वहीं ग्यारह पीएचसी पर हेल्प डेस्क बनाने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में अब इन स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले फ्लू, बुखार व खांसी से पीड़ित मरीजों की अलग से जांच कराई जाएगी। इससे मरीजों को सहूलियत होगी।
कोविड-19 को लेकर स्वास्थ्य महकमे की ओर से नित्य नए प्रयोग करने के साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत संयुक्त जिला चिकित्सालय सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अलग से कोरोना हेल्प डेस्क स्थापित किया गया हैं। जहां फ्लू, खांसी व बुखार से ग्रसित लोगों की जांच सहित अन्य सेवाएं अलग से मुहैया कराई जा रही हैं।
इससे कोरोना संक्रमितों की समय से पहचान, जांच और इलाज में आसानी होगी। इस बारे में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदयनाथ ने बताया कि कोविड-19 के मरीजों की त्वरित पहचान, जांच और इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय सहित छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना हेल्प डेस्क बनाया गया है। इसके साथ ही ग्यारह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोरोना हेल्प डेस्क बनाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
हेल्प डेस्क पर सिर्फ फ्लू व बुखार के रोगियों की जांच इन्फ्रोरेड थर्मामीटर एवं पल्स ऑक्सीमीटर के माध्यम से की जाएगी। मरीजों की सुविधा के लिए सभी हेल्प डेस्क पर एक एक पैरामेडिकल स्टाफ भी तैनात किया गया है। जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सामान्य ओपीडी शुरू होने के बाद सभी तरह के मरीज जांच व उपचार के लिए आ रहे थे। ऐसे में कोरोना हेल्प डेस्क की स्थापना होने से अब फ्लू व बुखार से पीड़ित मरीजों को अलग से जांच व उपचार मिल सकेगा। इससे कोरोना संक्रमण को कंट्रोल करने में काफी मदद मिलेगी।