{"_id":"6005c1ed8ebc3e31965c5336","slug":"corona-confirmed-in-three-persons-srawasti-news-lko5605333105","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन व्यक्तियों में हुई कोरोना की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन व्यक्तियों में हुई कोरोना की पुष्टि
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार आई रिपोर्ट में तीन व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़ कर 1370 पहुंच गई है। जबकि एक व्यक्ति स्वस्थ हुआ। मौजूदा समय 22 कोरोना के एक्टिव मामले हैं।
वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को आई रिपोर्ट में हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के भयापुरवा निवासी एक व्यक्ति, जमुनहा के दुर्गापुरवा निवासी एक व गिलौला के कटहा निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं भिनगा के नई बाजार निवासी एक व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ भी हुआ।
जिले में अब तक 211075 लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच हो चुकी है। इनमें से 210340 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को मिली, जिसमें 1340 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 18 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई है। जिले में मौजूदा समय कुल 22 सक्रिय मामले हैं। जिले में सात कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं। जिनमें भिनगा में पांच व जमुनहा में दो कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। सीएमओ डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें।