फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Controversy over water drainage

पानी को निकालने को लेकर हुआ विवाद

Mon, 21 Dec 2020 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Controversy over water drainage
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना के ग्राम महादेव जगदीश के मजरा कोठार में सरयू नहर की नाली से निकल रहे पानी पर पाइप डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में चार लोग घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कोठार गांव की सड़क पर सरजू नहर की नाली खुली हुई थी। इससे वाहन आदि निकलने में परेशानी हो रही थी। इस पर गांव निवासी सिपाही लाल पुत्र सूबेदार द्वारा पानी निकालने के लिए पाइप डाला जा रहा था जिसका ननकू पुत्र प्यारे आदि द्वारा विरोध किया जा रहा था। इसी बात को लेकर सिपाही लाल द्वारा तीन दिन पूर्व इकौना पुलिस को तहरीर दी गई थी। इस पर लेखपाल ने भी सरकारी सड़क बताकर पाइप डालने के लिए दोनों पक्ष को राजी किया था।
विज्ञापन

सोमवार को सिपाही लाल अपने परिवार के साथ सीमेंट की पाइप नाली में लेकर डालने गया था। इस पर विपक्षी नन्कुन्ने, चंद्र कुमार, विजय कुमार व परसौरा निवासी इंद्रजीत ने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। इसमें सिपाही लाल की पत्नी साधना देवी, घनश्याम यादव व नान्हे को चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed