फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Contaminated water being fed in communicable disease control month

Shravasti News: संचारी रोग नियंत्रण माह में पिला रहे दूषित जल

Fri, 14 Apr 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 14 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Contaminated water being fed in communicable disease control month
श्रावस्ती। जिले में संचारी रोग नियंत्रण माह एक अप्रैल से कागजों में ही संचालित हो रहा है। कि जिलेवासी गंदगी के बीच रहकर दूषित जल पी रहे हैं। संचारी रोग से ग्रसित हो अस्पताल आने वाले मरीज व तीमारदारों को भी गंदगी के बीच दूषित जल पीना पड़ रहा है। अस्पताल में कहीं खराब आरओ तो कहीं खराब नल लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। परिसर की बदहाल सफाई व्यवस्था रोग को आमंत्रण दे रही है।
विज्ञापन

दूषित जल का सेवन व गंदगी सौ बीमारियों की जननी है। इसके प्रति जागरूक करने वाला स्वास्थ्य विभाग स्वयं कितना महत्व देता है। यह जिले में किसी से छिपा नहीं है। चाहे संयुक्त जिला चिकित्सालय हो, सीएचसी या फिर पीएससी। सभी जगह सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है। एक तरफ जहां अस्पताल परिसर की सफाई नहीं की जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ अस्पताल का कूड़ा व मेडिकल कचरा वार्ड के पीछे व सामने ही फेंका जा रहा है। अस्पताल में लगे ज्यादातर हैंडपंप या तो खराब हैं या फिर उनसे दूषित जल निकल रहा है।
विज्ञापन

गर्मी में लोगों का हलक तर करने के लिए अस्पताल में स्थापित आरओ भी या तो खराब हैं या किन्हीं कारणों से बंद पड़े हैं। जिनकी मरम्मत न कराए जाने के कारण लोग गंदगी के बीच लगे हैंडपंपों का दूषित जल पीने को विवश हैं। ऐसा ही कुछ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवा में देखने को मिला। जहां वार्ड के सामने ही कूड़ा फेंका गया था। यहां आरओ परिसर के पीछे लगाया गया है। जहां जाने का रास्ता बंद होने से लोग इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। यही हाल सीएचसी मल्हीपुर का भी है जहां आरओ खराब होने के कारण लोग गंदगी में लगे हैंडपंप का पानी पीने को विवश हैं। हैंडपंप के पास ही कचरा फेंका जा रहा है। इस बारे में सीएमओ डॉ. एसपी तिवारी का कहना है कि जानकारी हुई है जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed