फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Consumers outraged by unannounced power cuts

अघोषित बिजली कटौती से भड़के उपभोक्ता

Tue, 03 Sep 2019 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Consumers outraged by unannounced power cuts
बिजली की समस्या को लेकर इकौना तहसील में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : SRAWASTI
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना नगर सहित क्षेत्र की बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर मंगलवार को उपभोक्ताओं का सब्र जवाब दे गया है। नाराज उपभोक्ताओं ने नगर व्यापार मंडल के साथ मंगलवार को इकौना तहसील के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम का व्यापारियों ने घेराव कर व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित दस सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ओपी आर्य को सौंपे मुख्यमंत्री को संबोधित दस सूत्रीय ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा है कि विगत दो माह से इकौना नगर सहित तहसील क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। बार-बार हो रही अघोषित कटौती से व्यापारी सहित सभी लोग परेशान हैं। ऐसे में नगर में रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति दी जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही 132 केवीए उपकेंद्र इकौना के लिए आई 33 हजार हाई टेंशन लाइन को अन्य क्षेत्र से अलग किया जाए। नगर के व्यापारियों का मीटर रीडिंग प्रति माह लिया जाए। लो वोल्टेज की समस्याओं का समाधान किया जाए, नगर क्षेत्र के लिए रिजर्व में ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराई जाए। जिससे ट्रांसफार्मर खराब होने पर विद्युत आपूर्ति बाधित ना हो, इकौना फीडर में कोई खराबी होने पर जेई या एसडीओ को शटडाउन भिनगा से लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे विद्युत बहाली में चार से पांच घंटे लग जाते है। त्योहार से पूर्व नगर व आस पास के विद्युत तार व ट्रांसफार्मर को सही कराया जाए। प्रदर्शन के व्यापारियों ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वहीं उपभोक्ताओं ने विद्युत आपूर्ति में सुधार ना होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।

जिलाधिकारी ने व्यापारियों व अन्य उपभोक्ताओं की समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। इस दौरान नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कन्हैया कसौधन, जिला महामंत्री व्यापार मंडल अनिल नय्यर, आलमगीर, जीतेंद्र कंठरा, सुमित चौधरी, ब्रजेंद्र गुप्ता, सनी सोनी, संजय गुप्ता, शादाब, मदन लाल सोनी, संजय सोनी, सूर्यप्रताप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed