फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Construction period completed, still road incomplete

Shravasti News: निर्माण अवधि पूरी, फिर भी सड़क अधूरी

Fri, 22 Dec 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 22 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Construction period completed, still road incomplete
श्रावस्ती। जिले में सख्ती के बाद भी नियमों का पालन नहीं हो रहा है। निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा है। वहीं गुणवत्ताविहीन निर्माण से लोगों में नाराजगी है। इसका प्रमाण सीमा क्षेत्र के मोतीपुर कला में बनने वाले पीएमजीएसवाई मार्ग पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन


भारत-नेपाल सीमा से सटे सिरसिया के मोतीपुर कला गांव को तालबघौड़ा सिरसिया मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तीन करोड़ 32 लाख एक हजार रुपये की स्वीकृति दी गई थी। जिससे पांच किलोमीटर सड़क का निर्माण होना था। यह निर्माण 19 जुलाई 2022 से शुरू हुआ था। जिसे 18 जुलाई 2023 तक पूरा होना था। काम आज भी अधूरा है। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग का ठेकेदार निर्धारित अवधि बीतने के पांच माह बाद भी पेंटिंग करवा रहा है।
विज्ञापन

वहीं मार्ग के अनुरक्षण के लिए 34 लाख 53 हजार रुपये स्वीकृत हैं। इसकी गारंटी अवधि 18 जुलाई 2023 से 17 जुलाई 2028 तक निर्धारित है। अब जब सड़क की गारंटी अवधि शुरू हो चुकी है तब भी सड़क निर्माण अधूरा होने से क्षेत्र के रनियापुर, गद्दापुरवा, बनगई, मसहा कला, ढाढ़ूपुरवा, उंचवापुर, मोतीपुर व बच्चू पुरवा के ग्रामीणों को दुश्वारियां उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीण राजेंद्र राणा, सुरेंद्र कुमार, जय प्रकाश व मेवालाल का आरोप है कि बैठकों में डीएम की ओर से निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्ता परक निर्माण कराने का निर्देश दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि वहीं इसके विपरीत धरातल पर आदेश व निर्देश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिस पर अधिकारियों की ओर से ध्यान न दिए जाने के कारण कार्यदायी संस्था व ठेकेदारों के हौसले बुलंद हैं। गुणवत्ता विहीन निर्माण के कारण यह सड़क एक ही बरसात में खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed