फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   construction Kanha Gaushala

कान्हा गौशाला के निर्माण में लाएं तेजी : डीएम

Wed, 28 Jun 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 28 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
construction Kanha Gaushala
श्रावस्ती। भिनगा नगर के वार्ड 8 बनकटवा टड़वा में चिन्हित भूमि पर चल रहे कान्हा गौशाला के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने दिया है। वह बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय गो-संरक्षण एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने बैठक में मौजूद ईओ इकौना को भी निर्देश दिया कि वह भी इकौना नगर क्षेत्र में एसडीएम से समन्वय स्थापित कर गोशाला निर्माण के लिए भूमि की व्यवस्था जल्दी सुनिश्चित कराए। ताकि इकौना में भी कान्हा गौशाला का निर्माण कराया जा सके। बैठक में निराश्रित व बेसहारा गोवंश से किसानों की फसलों के नुकसान एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा गोवंश से उत्पन्न समस्याओं से छुटकारा पाने पर भी गहन चर्चा हुई।
विज्ञापन

डीएम ने सीवीओ डा. मानव को पशुओं की शत प्रतिशत ईयर टैगिंग कराने व गो-संरक्षण केंद्रों में पशुओं के लिए चारा-पानी एवं शेड इत्यादि की व्यवस्था करने को कहा। कहा कि बरसात में जलभराव वाले गो-आश्रय स्थलों के गोवंश के बचाव के लिए अभी से ही उचित प्रबंध सुनिश्चित करा लिए जाए। बैठक में सीडीओ अनुभव सिंह, एएसपी प्रवीण कुमार यादव, पीडी इंद्रपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed