{"_id":"6439998bcf1826bdbc0a2078","slug":"constitution-maker-babasaheb-bharat-ratna-dr-remembered-on-his-birth-anniversary-ambedkar-srawasti-news-c-13-1-183230-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जयंती पर याद किए गए संविधान निर्माता बाबा साहब भारत रत्न डाॅ. अंबेडकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जयंती पर याद किए गए संविधान निर्माता बाबा साहब भारत रत्न डाॅ. अंबेडकर
Fri, 14 Apr 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करती डीएम नेहा प्रकाश
श्रावस्ती। जिले भर में शुक्रवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट सहित अन्य कार्यालयों, विद्यालयों व पार्टी कार्यालयों आदि में कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को याद किया गया। सभी जगह कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया।
कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि बाबा साहब के कृतित्व व व्यक्तित्व पर लोगों को चलना चाहिए। उनके विचारों पर चलने से देश आगे बढ़ेगा। उनका विचार था कि सभी को समान अधिकार मिले और सभी लोग शिक्षित बनें। कार्यक्रम को सीडीओ अनुभव सिंह व एडीएम न्यायिक सुभाष चंद्र यादव ने भी संबोधित किया।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री राकेश राठौर गुरु, अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, पूर्व सांसद व अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान के लिए पार्टी की ओर से किए जा रहे प्रयासों का गुणगान किया। आरएसएस की ओर से भिनगा के जूनियर हाईस्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
सपा व बसपा की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही सीआरबी इंटर कॉलेज कटरा, अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा सहित जिले के अन्य विद्यालयों व महाविद्यालयों में भी जयंती पर भारत रत्न डा. अंबेडकर को याद किया गया।