{"_id":"688fb3474ea2d774b50d567e","slug":"constables-should-pay-special-attention-to-discipline-sp-shravasti-news-c-104-1-srv1001-113141-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासन पर विशेष ध्यान दें आरक्षी : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुशासन पर विशेष ध्यान दें आरक्षी : एसपी
Mon, 04 Aug 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस लाइन में संचालित आरक्षियों के बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को एसपी घनश्याम चौरसिया ने निरीक्षण किया। इस दौरान रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता व पाठ्यक्रम की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षकों को पाठ्यक्रम के प्रत्येक भाग को व्यवस्थित, व्वावहारिक व अनुशासित ढंग से पढ़ाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, जनसेवा व नैतिक मूल्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित भी किया।
एसपी ने कहा कि प्रशिक्षण का यह प्रारंभिक चरण ही भविष्य की कार्यप्रणाली की नींव होती है। ऐसे में सभी प्रशिक्षु समर्पण भाव से सीखें। साथ ही उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान मौजूद सभी अधिकारियों व प्रशिक्षण स्टाफ को सौंपे गए उत्तरदायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने का निर्देश भी दिया।