फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Congressmen demonstrated in Sirsia

सिरसिया में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 02 Oct 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated in Sirsia
श्रावस्ती। हाथरस व बलरामपुर में हुई वारदात तथा किसान बिल के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिरसिया प्रभारी के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन बीडीओ सिरसिया को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी की सिरसिया प्रभारी नीलम त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी मोर्चे पर विफल हो चुकी है। अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं रह गया है। आज बहन बेटियां कहीं भी महफूज नहीं हैं। वहीं पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई न कर उन्हें संरक्षण देकर बचाने में लगी हुई है।
विज्ञापन

हाथरस में पीड़िता के घर जा रहे राहुल व प्रियंका गांधी को न सिर्फ रोका गया, बल्कि उनके साथ बदसलूकी भी की गई। वहीं बलरामपुर में घटी घटना, प्रदेश में बढ़े अपराध, हत्या, लूट व दुष्कर्म जैसे अपराध इस बात का प्रमाण है कि अपराधियों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। केंद्र सरकार किसान बिल के माध्यम से किसानों को पूंजीपतियों के हाथ में बंधक बनाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन बीडीओ सिरसिया को सौंपा। इसमें प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने व हाथरस की घटना में संलिप्त पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई करने तथा किसान बिल वापस लेने की मांग की। मौके पर यशोदानंदन शर्मा, कैलाश शर्मा, अमरन पांडेय, राजेंद्र पाठक, हनुमान प्रसाद यादव, रंजन प्रकाश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed