फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Complete review soon: ASP

जल्द पूरी करें विवेचना : एएसपी

Mon, 21 Dec 2020 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Complete review soon: ASP
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली का रविवार शाम एएसपी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपराध समीक्षा भी की। समीक्षा के दौरान 66 विवेचनाएं लंबित मिलीं। इस पर नाराजगी जताते हुए विवेचकों को जल्द से जल्द विवेचना पूरी करने व अपराधियों एवं वांछितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने रविवार शाम भिनगा कोतवाली का निरीक्षण किया। सबसे पहले कोतवाली में स्थापित महिला हेल्प डेस्क का जायजा लिया। वहां तैनात महिला कर्मचारियों से मिलकर न सिर्फ उनका हाल जाना बल्कि हेल्प डेस्क पर आईं शिकायतों व उनके निस्तारण के संबंध में जानकारी भी ली।
विज्ञापन

एएसपी ने डेस्क पर तैनात महिला आरक्षियों को वहां आने वाली महिलाओं से सरल व्यवहार करने तथा अपने कार्यों व दायित्वों का ठीक से निर्वहन करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने बैरक, थाना परिसर, आगंतुक कक्ष, हवालात, मालखाना, भोजनालय, थाना कार्यालय व उसमें रखे रजिस्टरों की जांच की। इसके साथ ही शस्त्रों व रजिस्टरों के रखरखाव तथा परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था भी देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लंबित मिले माल मुकदमाती मालों का शीघ्र निस्तारण कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक बृजेश द्विवेदी को दिशा-निर्देश दिया। इसके बाद कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए विवेचकों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान उन्हें 66 विवेचनाएं लंबित मिलीं।

इस पर नाराजगी जताते हुए विवेचकों को लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित, वारंटी व अपराधियों की गिरफ्तारी करने तथा लंबित प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण यथाशीघ्र निस्तारण के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed