फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Complete anti-erosion work before the rains: Swatantra Dev

बरसात से पहले पूरा कराएं कटान निरोधी कार्य : स्वतंत्र देव

Tue, 10 Jun 2025 03:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Complete anti-erosion work before the rains: Swatantra Dev
इकौना के लैबुड़वा में कटान निरोधी कार्य का जायजा लेते जलश​क्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह साथ में
कटरा (श्रावस्ती)। जिले में राप्ती नदी पर लैबुड़वा गांव के निकट कटान निरोधी कार्य कराया जा रहा है। सोमवार को प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कटान निरोधी कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधितों को बरसात से पहले कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कटान निरोधी कार्यों का निरीक्षण करने के लिए प्रदेश के जल शक्ति मंत्री इकौना क्षेत्र के ग्राम लैबुड़वा के निकट राप्ती नदी के तट पर पहुंचे। यहां उन्होंने कटान निरोधी कार्य की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने संबंधित अभियंता को निर्देश दिया कि राप्ती नदी के अन्य घाटों पर जो भी कटान निरोधी कार्य कराए जा रहे हैं, उन्हें गुणवत्तापूर्ण ढंग से बरसात से पहले ही पूरा करा लिया जाए। ताकि संभावित बाढ़ आने पर किसी भी दशा में कटान को रोका जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई बार क्षमता से अधिक पानी आने से बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो जाते हैं। इससे निपटने के लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों का भी हाल जाना। इस दौरान ग्रामीणों ने पैन पिलर को पहाड़ी नाले तक लगाने की मांग की। इस पर मंत्री ने जिम्मेदारों से नई परियोजनाओं के लिए शासन को पत्र भेजने के लिए कहा। इस मौके पर श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, एसडीएम इकौना ओम प्रकाश, सीओ सतीश शर्मा, अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड दिनेश कुमार तिवारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई विकास शिरोमणि, इकौना ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed