{"_id":"603e75e88ebc3ec39d613495","slug":"complaints-of-complainants-should-be-settled-on-priority-srawasti-news-lko5675967157","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता से हो निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता से हो निस्तारण
विज्ञापन
इकौना तहसील में फरियाद सुनते एएसपी
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में आए सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका तय समय में निस्तारण किया जाए। जिससे फरियादियों को अपनी समस्या को लेकर भटकना न पड़े । शिकायतों के निस्तारण के गुणवत्ता की जांच की जाएगी। निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिला तो निस्तारण करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
यह बातें मंगलवार को जमुनहा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस व तहसील दिवस में जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहीं। उन्होंने समाधान दिवस व तहसील दिवस सहित जनता दर्शन एवं आईजीआरएस की शिकायतों को गंभीरता से संबंधित विभागीय अधिकारी को समय सीमा में निस्तारण करने को कहा। पुलिस, राजस्व व अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण मौके पर जाकर करें। राजस्व निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में टीम बनाकर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण पुलिस के सहयोग से करें। सरकारी जमीनों में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने पाए इसका ध्यान रखा जाए। यदि किसी भी क्षेत्र में अतिक्रमण की शिकायत मिली तो संबंधित क्षेत्र के लेखपाल व राजस्व निरीक्षक के विरुद्ध कर्रवाई होगी।
यहां नानागपुर निवासी बराती खां ने प्रार्थना पत्र देकर जिलाधिकारी से अपने घर के पास लगा हैंडपंप दुरुस्त कराने की मांग की। नसीर पुरवा निवासी रामराज पुत्र भरोसे ने नि:शुल्क बोरिंग के पाइप फटने की शिकायत की। इन दोनों प्रकरणों में डीएम ने बीडीओ को कार्रवाई का निर्देश दिया है। इस दौरान जमुनहा में कुल 67 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से मौके पर ही पांच शिकायतों का निस्तारण किया गया। इकौना में 19 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से मौके पर ही दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। भिनगा में 65 शिकायतें आईं। जिनमें से मौके पर मात्र एक शिकायत का निस्तारण किया गया।