फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Cold increases due to rain, mercury reaches seven degrees

बारिश से बढ़ी ठंड, सात डिग्री पहुंचा पारा

Fri, 13 Dec 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Cold increases due to rain, mercury reaches seven degrees
श्रावस्ती के भिनगा तहसील में भरा पानी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। तराई में शुक्रवार की भोर जमकर बरसात हुई। इसके चलते खेतों के साथ ही सड़कों पर पानी भर गया। बारिश के साथ ही तराई में मौसम का मिजाज भी बदल गया। दिन भर जहां बादल छाए रहे, वहीं तेज हवा के चलते कड़ाके की ठंड का अहसास भी हुआ। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से जहां गेहूं की बोआई बंद हो गई, वहीं गली व सड़कों पर जलभराव से यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

तराई में अभी तक केवल रात व भोर में ही ठंड का अहसास होता था। इसके कारण कृषि वैज्ञानिक गेहूं की पैदावार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का संकेत दे रहे थे। वहीं शुक्रवार की भोर में तराई का मौसम अचानक बदल गया। सुबह पांच बजे पूरे जिले में जमकर बरसात हुई। इसके चलते खेतों में पानी भर गया।
विज्ञापन

सिरसिया सहित जिन इलाकों में अभी गेहूं की बोआई नहीं हो पाई थी या फिर गेहूं के लिए खेत तैयार किए जा रहे थे, वहां बोआई का काम बाधित हो गया। उधर जिन किसानों ने गेहूं की बोआई कर दी थी और उसका अंकुरण हो गया था, उन खेतों में यह पानी लाभदायक साबित होगा। बारिश के बाद दिन भर बादल छाए रहे वहीं रुक रुक हुई बूंदाबांदी व तेज हवा से लोगों को कड़ाके की ठंड से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल डॉ. एमबी सिंह ने बताया कि तराई का तापमान अभी और गिरेगा। बदली छाई रह सकती है। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बूंदाबांदी की संभावना है। ठंड में घर से बाहर निकलने वाले लोग एहतियात बरतें।
नगर में जलभराव से बढ़ी समस्या
ग्रामीण क्षेत्रों में भले ही बारिश से किसान खुश हुए हों, लेकिन नगरीय क्षेत्र में यह मुसीबत बन कर बरसा। भिनगा खैरीमोड़ व ईदगाह के पास बरसात के कारण जल भराव की स्थिति रही। इससे लोगों को आवागमन में खासी परेशानी हुई। वहीं कई मोहल्लों में जमा कूड़ा व गंदगी के कारण लोगों के लिए यह समस्या और विकराल हो गई। खैरीमोड़ के पास विगत छह माह से टूटी सड़क लोगों के लिए मुसीबत बनी थी। बरसात के मौसम में लोगों को यहां जलभराव के बीच से होकर आना जाना पड़ा। अभी हाल में ही जिले में मुख्यमंत्री का दौरा होने के कारण लोक निर्माण विभाग ने सड़क को रातों रात बनाया था। यह सड़क शुक्रवार को हुई बरसात में एक बार फिर तालाब बन गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के दोनो ओर पटरियों पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। यहां तक कि कुछ लोगों ने भवन निर्माण की सामग्री पटरी पर डाल रखी है। इस कारण सड़क का पानी नाले में नहीं जा पा रहा है। यदि इस स्थान से जल निकासी की व्यवस्था न हुई तो यह स्थान फिर से गड्ढे में तब्दील हो जाएगा।
बच्चे भीगते हुए पहुंचे स्कूल
तराई में मौसम खराब होने के कारण जिले में शुक्रवार को अघोषित अवकाश सा नजर आया। तहसील व कलेक्ट्रेट में फरियादियों की संख्या न के बराबर रही। वहीं स्कूलों में अवकाश नहीं होने के कारण बच्चे बारिश में भीगते व ठंड से ठिठुरते हुए स्कूल जाते देखे गए।

पहले बोई गेहूं की फसल के लिए बारिश अनुकूल
यह बरसात गेहूं के लिए बेहतर है। जिन किसानों ने किसी कारण से अब तक बीज नहीं डाला, वह कुछ दिन प्रतीक्षा कर ले। मौसम साफ होने के साथ ही बोआई करे। वहीं पूर्व में बोई गई गेहूं की फसल के लिए यह बारिश लाभदायक है।
- आरपी राणा, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed