{"_id":"6ad115c9f828d39cc60a62ed","slug":"coffee-with-the-collector-dm-honors-13-women-shravasti-news-c-104-1-slko1011-123840-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉफी विद कलेक्टर : डीएम ने 13 महिलाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉफी विद कलेक्टर : डीएम ने 13 महिलाओं को किया सम्मानित
Thu, 15 Oct 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सीमावर्ती गांवों की महिलाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए बृहस्पतिवार को सद्भावना संस्था की ओर से कलेक्ट्रेट सभागार में कॉफी विद कलेक्टर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने जमुनहा की सात ग्राम पंचायतों से चयनित 13 महिलाओं को साड़ी और मिष्ठान देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। डीएम ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों की तस्वीर बदलना और पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। चयनित महिलाएं अब गांव की अन्य महिलाओं को योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगी।
साथ ही उन्हें अपनी शिक्षा, प्रतिभा और क्षमताओं को पहचानने के लिए प्रेरित करेंगी। डीएम ने महिलाओं से स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर स्वरोजगार अपनाने की अपील की, ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा में सक्रिय भागीदारी कर सकें। सद्भावना संस्था के अध्यक्ष योगेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि महिलाओं ने तीन प्रमुख मांगें रखीं।
विज्ञापन
इनमें एनआरएलएम से वंचित ग्राम पंचायतों को योजना से जोड़ना, आरसेटी के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को उद्योगपरक प्रशिक्षण देना और केयर ग्रिवांस योजना से आच्छादित करना शामिल है।