फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   CM inaugurates Buddhist circuit

बौद्ध सर्किट का सीएम ने किया लोकार्पण

Sat, 08 Jan 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
CM inaugurates Buddhist circuit
श्रावस्ती के इकौना स्थित सीताद्वार झील व बौद्घ सर्किट के वर्चुअल उद्घाटन में मौजूद श्रावस्ती वि - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। भारत दर्शन योजना के तहत श्रावस्ती में बौद्ध सर्किट का निर्माण व सीताद्वार परिसर में कराए गए सौंदर्यीकरण का शुक्रवार को सीएम ने वर्चुअल लोकार्पण किया। जबकि सीताद्वार झील की सफाई के लिए तैयार एक करोड़ 93 लाख की योजना का शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम का प्रसारण एनआईसी में हुआ। कार्यक्रम के दौरान एनआईसी में विधायक श्रावस्ती मौजूद रहे।
विज्ञापन

बौद्ध पर्यटन स्थल श्रावस्ती भगवान बुद्ध की शिक्षा का केंद्र रहा है। यहां भगवान बुद्ध ने अपने जीवन के सर्वाधिक 24 वर्ष व्यतीत किए थे। उनके जीवन से जुड़े तथ्यों को संजोने के लिए भारत दर्शन योजना के तहत श्रावस्ती में बौद्ध सर्किट का निर्माण 51 करोड़ की लागत से कराया गया था। इसमें ध्वनि प्रकाश शो, पार्किंग, टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर, वर्ड पीस वेल एवं बुद्धा थीम पार्क के साथ ही सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, वाई फाई, सोलर लाइटिंग सहित अन्य कार्य कराए गए थे। ऐसे ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लवकुश की जन्म स्थली सीताद्वार परिसर का सौंदर्यीकरण कराने के लिए 46 लाख रुपये खर्च किए गए थे।
विज्ञापन

इन दोनों परियोजनाओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वर्चुअल तरीके से लोकार्पण किया। वहीं सीताद्वार झील को सुंदर बनाने व पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए एक करोड़ 93 लाख की लागत से उसका सौंदर्यीकरण करने के लिए शिलान्यास भी किया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एनआईसी में किया किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे मौजूद रहे। प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावस्ती भगवान गौतम बुद्ध की तपोस्थली है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं है। बौद्ध सर्किट का निर्माण हो जाने से निश्चित ही जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों की आर्थिक समृद्धि होगी। इस मौके पर जिला महामंत्री रणवीर सिंह, अवधेश कुमार पांडे, विपिन शुक्ला, विनय कुमार तिवारी, राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक हेमंत श्रीवास्तव, सहायक अभियंता अरविंद कुमार वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed