{"_id":"5d62cece8ebc3e0175539234","slug":"cleanliness-is-the-only-way-to-prevent-communicable-diseases-srawasti-news-lko4780042180","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता ही संचारी रोग से बचाव का उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता ही संचारी रोग से बचाव का उपाय
विज्ञापन
कैंप कार्यालय में संचारी रोग नियंत्रण की बैठक करते डीएम व मौजूद अन्य अधिकारी।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा के तीसरे चरण के विशेष अभियान के सफल संचालन के लिए शनिवार शाम डीएम कैंप कार्यालय में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की। इस दौरान 30 सितंबर तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने की बात कही गई।
संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा का तृतीय चरण दो सितंबर से प्रारंभ होना है। इसके सफल संचालन के लिय कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान डीएम ओपी आर्य ने कहा कि सरकार लोगों को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिबद्ध है। बरसात के दिनों में गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों में संचारी रोगों का खतरा अधिक होता है।
इससे बचाव के लिए साफ सफाई बेहद जरूरी है। सफाई अपना कर मां और बच्चों को रोगों से बचाया जा सकता है। स्वच्छता ही संचारी रोग से बचाव का उपाय है।
बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों से अपील करें कि बुखार होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जा कर अपना इलाज कराए। बिना चिकित्सक की सलाह के अनावश्यक औषधियों का सेवन न करें। झोलाछाप से इलाज कराने बचें। पानी एवं अन्य तरल पदार्थों जैसे नारियल पानी, शिकंजी, ताजे फलों का रस इत्यादि का अधिक सेवन करें।
विज्ञापन
विद्यालय में बच्चों को संचारी रोग से बचने के लिए रोज जानकारी दें। उन्होंने विद्यालयों में अभिभावकों के साथ बैठक कर बचाव की जानकारी देने को कहा। उन्होंने हैंडपंप के चाराें तरफ पक्का चबूतरा बनवाने, कम से कम 10 मीटर की दूरी पर पानी के निकास की व्यवस्था, जल स्त्रोत के चाराें तरफ सफाई रखने की बात कही।
उन्होंने सभी विभागों को आपस में सामंजस्य बनाकर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। मौके पर सीडीओ अवनीश राय, सीएमओ डॉ. वीके सिंह, पीडी बीजी शुक्ला, एसीएमओ डॉ. मुकेश मातन हेलिया, एसएमओ डॉ. प्रिया बंसल सहित अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।