{"_id":"5df277118ebc3e879f4a84c7","slug":"cleaning-system-is-not-improving-in-bhinaga-city-srawasti-news-lko497413273","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिनगा नगर में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिनगा नगर में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था
विज्ञापन
भिनगा के मोहल्ला कोटरियासत में व्याप्त गंदगी।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। भिनगा नगर की सफाई व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। डीएम के आदेश पर भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। कुछ दिन पूर्व निरीक्षण के लिए निकलीं डीएम ने गंदगी मिलने पर अधिशासी अधिकारी को तलब कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का सख्त निर्देश भी दिया था। इसके बावजूद समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। जगह जगह व्याप्त गंदगी, कीचड़ व जलभराव से लोगों की दुश्वारी बरकरार है। इससे लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
नगर पालिका परिषद भिनगा में शासन के निर्मल व स्वच्छ नगर बनाने के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नगर पंचायत से नगर पालिका बने भिनगा में शामिल गांवों की सफाई व्यवस्था बद्तर है। इससे नगर के पुराने मोहल्ले भी अछूते हैं। विगत दिनों जिले में चल रहे मिशन इंद्रधनुष के टीकाकरण अभियान का सच जानने डीएम भिनगा नगर के मोहल्ला मंगलभट्ठा पहुंची थी। जहां उन्हें गंदगी से रूबरू होना पड़ा था।
इससे असंतुष्ट डीएम ने मौके पर ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को तलब कर व्यवस्था की जांच कराने व चुस्त दुरुस्त सफाई कराने का निर्देश दिया था। इसका अब तक अनुपालन नहीं हो सका है। गुरुवार को अमर उजाला की टीम ने जब भिनगा नगर का मौका मुआयना किया तो सच्चाई उजागर हुई। वहीं चारों ओर फैली गंदगी से नगरवासी भी आक्रोशित नजर आए।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय ने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के लिए डीएम की ओर से अभियान चला कर सफाई करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद किन परिस्थितियों में सफाई नहीं हुई, इसकी जांच कराई जाएगी।
मोहल्ला मंगलभट्ठा
भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग के दोनों पटरियों पर बसे इस वार्ड की सफाई व्यवस्था बदहाल है। इसी वार्ड में सफाई नायक सहित सफाई कर्मियों का मकान भी बना हुआ है। वार्ड में जाने वाले सभी मार्ग के किनारे कूड़े के ढेर लगे हैं। इनसे उठने वाली दुर्गंध में लोगों का सांस लेना भी दूभर बना हुआ है।
मोहल्ला कोटरियासत
नगर के इसी वार्ड में राजर्षि काली मंदिर, सीएचसी सहित कई विद्यालय स्थित हैं। जहां जाने वाले मार्गों के किनारे गंदगी व कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। मार्ग किनारे लगे इन कूड़े के ढेरों से दुर्गंध भी उठ रही है। जिसकी सफाई न कराए जाने के कारण मोहल्ले वासियों को संक्रामक रोगों का खतरा सता रहा है।
मोहल्ला हनुमानगढ़ी
नगर का सबसे वीआईपी वार्ड मोहल्ला हनुमान गढ़ी अपनी बदहाली का दंश झेल रहा है। वार्ड में आने जाने वाले सभी मार्गों के किनारे बनी नालियों की सफाई नहीं कराई जा रही है। वहीं कई स्थानों पर नालियों का दूषित जल मार्ग पर फैला हुआ है। लोगों के घरों के सामने कूड़े के ढेर लगे हैं।