फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Chills increased due to strong wind in the middle of the change

बदली के बीच तेज हवा से बढ़ी ठिठुरन

Thu, 03 Feb 2022 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Chills increased due to strong wind in the middle of the change
बश्रावस्ती। तराई में सामान्य रहा मौसम का मिजाज बृहस्पतिवार को अचानक बदल गया। सुबह से ही चल रही तेज बर्फीली हवा व आसमान पर बादल छाने के कारण ठंड काफी बढ़ गई। ऐसे में लोग गर्म कपड़ों में भी कंपकंपाते देखे गए। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद किसानों के चेहरे की हवाइयां उड़ने लगी हैं।
विज्ञापन

जिले में गुरुवार भोर से ही आसमान पर बादल छाए रहे। इस बीच लगातार चल रही बर्फीली हवा से ठिठुरन बढ़ती जा रही है। नेपाल के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर तराई में देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड से लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो रहा है। विद्यालय बंद होने के कारण छात्रों को भले ही राहत हो। लेकिन सरकारी कार्यालयों सहित न्यायालयों के सामान्य दिनों की भांति खुलने के कारण कर्मचारी व फरियादियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मौसम के मिजाज में आए इस बदलाव के बाद जहां लोग गर्म कपड़ों में भी ठंड से कंपकंपाते नजर आ रहे हैं। वहीं मवेशियों का भी हाल बेहाल है। लगातार बढ़ती इस ठंड के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो चुका है। जिसका असर बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ रही ठंड से जहां ऊनी वस्त्र व इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर चहल पहल देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अन्य दुकानों पर एक-दो ग्राहक ही नजर आ रहे हैं। तहसीलों में भी अधिवक्ता अपना काम छोड़ खुद को ठंड से बचाने के लिए अलाव का सहारा लेते देखे जा रहे हैं। सबसे खराब स्थिति सिरसिया व जमुनहा सहित राप्ती के कछार के क्षेत्रों की है। जहां लोग पूरे दिन अलाव तापते देखे जा रहे हैं। जिले का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इस बीच बरसात व बूंदाबांदी की संभावना भी जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed