फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Child drowned in Bhakla drain, death

भकला नाला में डूबा बालक, मौत

Thu, 09 Sep 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Child drowned in Bhakla drain, death
भकला नाले में डूबे बालक की तलाश करते गाताखेर व माके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। - फोटो : SRAWASTI
जमुनहा (श्रावस्ती)। भकला नाला चनैनी घाट पर भैंस चरा रहे बालक का पैर फिसल जाने के कारण वह नाले में गिर गया। जानकारी पर पहुंची मल्हीपुर व नवाबगंज पुलिस ने गोताखोरों के सहयोग से 20 घंटे बाद बालक की लाश निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसोहना निवासी अमित कुमार वर्मा (13) पुत्र रामकुमार वर्मा बुधवार दोपहर गांव के बाहर अपने अन्य साथियों के साथ भैंस चराने गया था। इसी दौरान सभी पास के ही भकला नाला स्थित चनैनी घाट पर बने पुल पर पहुंच गए। जहां भैंस नाले में उतर गई। भैंस को निकालने के लिए जैसे ही अमित नाले के किनारे पहुंचा उसका पैर फिसल गया। जिससे वह गहरे पानी में चला गया। साथ में मौजूद उसके साथियों की चीख पुकार पर आसपास मौजूद चरवाहे भी मौके पर पहुंच गए। पानी गहरा होने के कारण कोई भी नाले में नहीं उतरा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना मल्हीपुर पुलिस को दी। भकला नाला का चनैनी घाट बहराइच व श्रावस्ती के बॉर्डर पर होने के कारण मौके पर मल्हीपुर व नवाबगंज पुलिस पहुंच गई। जहां पुलिस ने गोताखोरों के सहयोग से अमित की तलाश कराई। मौके पर मौजूद पुलिस ने एसएसबी 42वीं वाहिनी कोदिया व एनडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत से 20 घंटे के बाद बालक के शव को बाहर निकाला। जिसका पंचनामा भराकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed