फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Chief Minister will come today, preparations in the district

आज आएंगे मुख्यमंत्री, जिले में तैयारियां चाक-चौबंद

Mon, 18 Nov 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will come today, preparations in the district
पुलिस लाईन परिसर में बने हैलीपैड के आसपास उगी घास को साफ करते कर्मी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिले के दौरे पर मंगलवार आना प्रस्तावित है। इसको लेकर सोमवार को जिले में हड़कंप की स्थिति रही। सीएम को ऑल इज वेल दिखाने के लिए सड़क पर झाड़ू लगाया जा रहा है। महीनों से लोगों के लिए मुसीबत बनी सड़क को रातोंरात बनाने की तैयारी है। अधिकारी हैलीपैड सहित कहीं कोई चूक न हो इसको लेकर तैयारी बैठक कर रहे हैं। चुने हुए लोगों के अतिरिक्त सीएम के नजदीक कोई भटक भी न सके। इसका भी पूरा इंतजाम है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जिले का दौरा कर सकते हैं। इसकी सूचना रविवार देर रात जिला प्रशासन को मिली। सूचना पाते ही प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। रात से ही मुख्यमंत्री योगी को ऑल इज वेल दिखाने की कवायद शुरू हो गई है। सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का डाटा खंगाला जाने लगा। जो योजनाएं अभी प्रस्तावित हैं। जिनकी स्वीकृत सूची भी शासन से नहीं मिली है। उनको भी सूची में स्थान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

यही नहीं आसपास का वातावरण भी साफसुथरा दिखे, इसका भी इंतजाम सोमवार सुबह शुरू हो गया। भिनगा से टंड़वा बनकटवा की ओर जाने वाली सड़क जिस पर आम दिनों में गंदगी व दुर्गंध के कारण चलना मुश्किल होता है, उस पर झाड़ू लगने लगा। बरसात से ही लोगों के लिए मुसीबत बना खैरी मोड़ की टूटी सड़क जिसमें सैकड़ों लोग गिरकर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई प्रत्यावेदन अधिकारी व जन प्रतिनिधियों को दिया जा चुका है। वहीं बरसात के बाद सड़क धूल भरी आंधियों के रूप में परिवर्तित हो चुकी है। इस रोड पर निकलने मात्र से ही लोगों को धूल धूसरित हो जाना हो जाता है। उसे बनाने के लिए आननफानन में लोक निर्माण के अभियंता पहुंच गए। रोड रातोंरात काली करने की कवायद शुरू हो गई। ताकि मंगलवार सुबह यदि सीएम इस सड़क से गुजरें तो उन्हें सब ठीक नजर आए।
संयुक्त जिला चिकित्सालय को अलर्ट की स्थिति में कर दिया गया है। चिकित्सकों व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को झेल रहा यह चिकित्सालय मुख्यमंत्री के कोप का भाजन न बने इसलिए सर्विस प्रोवाइडर के माध्यम से रखे गए माली, सफाई कर्मी व चपरासियों को सफेद कोट पहनाकर रिहर्सल कराया जाने लगा। यही स्थिति भिनगा बहराइच मुख्य मार्ग के किनारे भी देखी गई। महीनों से कलेक्ट्रेट के आसपास लगी झाड़ी को काटा जाने लगा।

अभेद दुर्ग बनेगा कलेक्ट्रेट
चिह्नित व्यक्तियों के अतिरिक्त सीएम के आसपास कोई भटक कर जिले का कुरूप चेहरा बता न सके। इसकी भी पूरी तैयारी प्रशासन ने की है। गेट नंबर दो से मुख्यमंत्री का काफिला कलेक्ट्रेट में दाखिल होगा। जबकि गेट नंबर एक से अधिकारी प्रवेश करेंगे। इनके अतिरिक्त कुछ जन प्रतिनिधि ही सभागार तक पहुंच पाएंगे। बाकी को कलेक्ट्रेट के आसपास भटकने भी नहीं दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के कलेक्ट्रेट में घुसने के बाद भिनगा बहराइच मार्ग को अवरुद्ध कर अघोषित रूप से सीज करने की तैयारी है। इसके लिए सोमवार कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम यशु रुस्तगी व एसपी अनूप सिंह ने सभी विभागों के विभागाध्यक्ष के साथ बैठक की। इस मौके पर एएसपी बीसी दूबे, सीओ सिटी डा. जंग बहादुर यादव, इकौना तारकेश्वर पांडे व जमुनहा हौसला प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed