फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Chief Minister can give many gifts to Terai today

मुख्यमंत्री आज तराई को दे सकते कई सौगात

Mon, 18 Nov 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister can give many gifts to Terai today
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को जनपद दौरे पर आएंगे। वह यहां करीब दो घंटे रुकेंगे। इस दौरान बहराइच व श्रावस्ती के विकास कार्यों की समीक्षा होगी। जिले के लोगों को सीएम से कई सौगातें मिलने की उम्मीद भी हैं। श्रावस्ती ईको टूरिज्म प्रोजेक्ट के साथ ही अस्पताल में चिकित्सक व स्कूलों में शिक्षक तैनाती पर भी लोग आस लगाए हैं। इसके अतिरिक्त करीब 46 योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कराने की भी तैयारी है। जनपद दौरे का कार्यक्रम तय होने के बाद प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी विगत वर्ष 29 नवंबर को जिले के दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की थी। इसके पूर्व वह हैलीपैड से ही सीधे प्राथमिक विद्यालय पांडेपुरवा के साथ धान एक क्रय केंद्र का निरीक्षण किया था। इसके बाद उन्होंने शिक्षा व ऑनलाइन शिकायत निस्तारण प्रणाली से शिकायत न निस्तारित होने पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को चेतावनी दिया था।
विज्ञापन

बैठक में स्पष्ट कहा था कि यदि ऑनलाइन शिकायतों का निस्तारण गुणात्मक नहीं होगा तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। इसके साथ ही जिले की शिक्षा व्यवस्था को लेकर दुख व गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए बीएसए को कड़ी फटकार भी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों मामलों में जिले को अंतिम चेतावनी मिली थी कि यदि स्थिति नहीं बदली तो कार्रवाई सुनिश्चित। लेकिन सीएम की वह चेतावनी उनके जाते ही जिले में लोग भूल गए। शिक्षा स्थिति बद से बद्तर हो गई। प्राइमरी व जूनियर के बच्चे ड्रेस व अन्य सामग्री लेने के लिए नाम की जगह अंगूठा लगाते हैं। जिले में सैकड़ों शिकायतें निर्धारित समय पूरा होने के बाद भी लंबित हैं।
इन पर गिर सकती गाज
विगत वर्ष जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री के तेवर ने स्पष्ट कर दिया था कि शिक्षा स्वास्थ्य व शिकायत मामलों में अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। लेकिन इन मामलों में भौतिक रूप से कुछ भी बेहतर नहीं हुआ। ऐसे में माना जा रहा है कि बैठक के दौरान सीएमओ, बीएसए व कुछ अन्य अधिकारी मुख्यमंत्री के कोप भाजन बन सकते हें।
भवन, सड़क शिलान्यास के अतिरिक्त कुछ भी दिखाने लायक नहीं
मुख्यमंत्री के आगमन पर प्रशासन 23 परियोजनाओं का लोकार्पण व 23 ही का शिलान्यास कराना चाहता है। यह सभी परियोजनाएं सड़क व भवन निर्माण से जुड़ी हैं। कोई भी ऐसी परियोजना इस सूची में नहीं शामिल हैं। जिससे आम लोगों को सीधे तौर पर कुछ लाभ इन एक वर्ष में मिला हो।

नई योजनाओं की घोषणा की उम्मीद
सोहेलदेव ईको टूरिज्म का प्रस्ताव शासन में विचाराधीन है। इसके साथ ही लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री जिले में रोडवेज बस डिपो सहित रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने वाली कोई परियोजना घोषित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed