फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Checked security system at bank branch and customer service center

बैंक शाखा और ग्राहक सेवा केंद्र में जांची सुरक्षा व्यवस्था

Tue, 16 Jun 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Checked security system at bank branch and customer service center
श्रावस्ती। बैंक शाखाओं की सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए जिला पुलिस ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। एसपी के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने थाना क्षेत्र में पड़ने वाली बैंकों व ग्राहक सेवा केंद्रों में जाकर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह के निर्देश पर मंगलवार को सभी थाना व चौकी प्रभारियों ने बैंक शाखाओं में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे के नेतृत्व में सोनवा पुलिस ने क्षेत्र की बैंक शाखाओं में जाकर सुरक्षा व्यवस्था जांची। पुलिस कर्मियों ने लक्ष्मननगर सहित क्षेत्र के विभिन्न बैंक शाखाओं में का जायजा लिया।
विज्ञापन

वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद ने सिरसिया थाना क्षेत्र में पड़ने वाली विभिन्न बैंक शाखाओं व ग्राहक सेवा केंद्रों में जांच की। इस दौरान बैंक में लगे सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच की। क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडे के नेतृत्व में गिलौला पुलिस ने क्षेत्र में स्थित बैंक शाखाओं में लगे सीसीटीवी, सायरन की जांच की तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने बैंक में उपस्थित लोगों से बैंक आने का कारण पूछा साथ ही उन्हें सुरक्षा की जानकारी देकर जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं अनावश्यक रूप से मौजूद लोगों को बैंक के आसपास जमावड़ा न लगाने अन्यथा जेल भेजने की चेतावनी भी दी। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने मौजूद लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के टिप्स भी बताए। पुलिस कर्मियों ने लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने तथा मास्क, सैनिटाइजर आदि का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed