फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Cattle sitting on the road inviting accidents

Shravasti News: दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे मार्ग पर बैठे मवेशी

Wed, 06 Dec 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 06 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cattle sitting on the road inviting accidents
बुधवार सुबह कोहरे के बीच स्कूल जाते जाते बच्चे
श्रावस्ती। जिले में कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। रात में कोहरे की वजह से दृश्यता घटने के कारण कुछ ही दूरी का दृश्य दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में मार्ग पर बैठे छुट्टा मवेशी व बगैर रिफ्लेक्टर फर्राटा भर रहे वाहनों के कारण दुर्घटना की आशंकाएं प्रबल हो गईं हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी वाहन चालकों को भारी पड़ने वाली है।
विज्ञापन

तराई में कोहरे का प्रकोप बढ़ने लगा है। शाम होते ही कोहरे की वजह से दृश्यता कम हो जाने से दस से पंद्रह मीटर की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं देता। वहीं, पशुपालन विभाग की ओर से छुट्टा मवेशियों को संरक्षित नहीं किया जा रहा। इतना ही नहीं बलरामपुर व तुलसीपुर चीनी मिल का संचालन भी प्रारंभ हो चुका है। ऐसे में गन्ना तौल केंद्रों पर आने वालीं ज्यादातर ट्रैक्टर ट्रालियां व बैलगाड़ी बौद्ध परिपथ सहित मुख्य मार्ग के किनारे ही खड़े हो रहे हैं। जिनमें रिफ्लेक्टर नहीं लगे होने उनके ठहराव का अंदाजा नहीं हो पाता। इसके चलते दुर्घटना की आशंका हर समय बनी रहती है।
विज्ञापन

छुट्टा मवेशियों को संरक्षित कराने में नगर पंचायत इकौना व नगर पालिका परिषद भिनगा सहित ग्राम पंचायत बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं। इसका सुपरविजन करने वाले अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहे हैं। जिसका प्रमाण पुलिस कार्यालय, विकास भवन व डीएम, एसपी आवास के निकट मुख्य मार्गों पर देखा जा सकता है। जहां अक्सर छुट्टा मवेशी मुख्य मार्ग पर डेरा जमाए रहते हैं।अधिकारी इन्हें देखकर कार्रवाई तो दूर संबंधितों को टोकना भी मुनासिब नहीं समझते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed