फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Case will be bought if you buy paddy from middlemen

बिचौलियों से खरीदा धान तो होगा केस

Tue, 22 Dec 2020 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Case will be bought if you buy paddy from middlemen
श्रावस्ती। किसानों से धान खरीदने में लापरवाही बरतने वाले क्रय केंद्र प्रभारियों को दंडित किया जाएगा। यदि किसी धान क्रय केंद्र पर बिचौलिए के माध्यम से धान खरीदने की जानकारी मिली तो केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया जाएगा। सभी उप जिलाधिकारी व क्रय केन्द्र से संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि धान की खरीद में बिचौलियों का हस्तक्षेप न हो। सभी धान क्रय केंद्रों के प्रभारी अपने केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखकर किसानों का शत प्रतिशत धान खरीदें। जिससे किसानों को कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

यह बातें मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहीं। उन्होंने कहा कि किसानों का समय से धान खरीदा जाए। इसमें क्रय केंद्र प्रभारी किसी प्रकार की शिथिलता न बरतें। समीक्षा में पता चला कि जिले में धान खरीद का लक्ष्य 35000 मीट्रिक टन है। जिसके सापेक्ष 18 दिसंबर तक 29048.305 मीट्रिक टन खरीद की जा चुकी है। जो लक्ष्य के सापेक्ष 82.99 प्रतिशत है।
विज्ञापन

वहीं एनसीसीएफ के दो केन्द्र गिलौला एवं मल्हीपुर तथा पीसीएफ के एक धान क्रय केन्द्र लक्ष्मनपुर बाजार में धान की खरीद शिथिल होने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए केन्द्र प्रभारियों को ढंग से कार्य करने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने कृषकों को उनकी उपज का पूरा पैसा दिलाने व बिचैलियों को रोकने के लिए पंजीकरण की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान अपना धान सुखाकर व साफ करके ही क्रय केंद्रों पर ले जाएं। जिससे उन्हें शासन की ओर से निर्धारित मूल्य मिल सके। धान के मूल्य का भुगतान किसानों के खाते में 72 घंटे के अंदर कर दिया जाएगा। मंगलवार व शुक्रवार लघु एवं सीमांत कृषकों के लिए आरक्षित किए गए हैं। महिला कृषकों को धान विक्रय में क्रय केंद्रों पर वरीयता दी जाएगी।

महिला कृषकों को टोकन नहीं लेना होगा, प्राथमिक आधार पर उनका धान क्रय किया जाएगा। धान क्रय केंद्र रविवार एवं राजपत्रित अवकाश को छोड़कर अन्य सभी कार्य दिवसों में खुले रहेंगे। धान विक्रय में किसी तरह की असुविधा होने पर कृषक कंट्रोल रूम के नंबर 7839565043 अथवा जिला खाद्य वितरण अधिकारियों के मोबाइल 9151598860 व 7880358701 सहित संबंधित तहसील के एसडीएम के मोबाइल पर संपर्क कर सकते हैं। बैठक में एडीएम योगानंद पांडेय, एसडीएम राजेश कुमार मिश्रा, डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा शर्मा, सहायक निबंधक राजकुमार शुक्ला, पीसीएफ के जिला प्रबंधक रज्जन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed