{"_id":"682ba11c82bb593126075caa","slug":"case-against-the-accused-of-attacking-forest-workers-shravasti-news-c-104-1-srv1002-111399-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: वनकर्मियों पर हमले के आरोपियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: वनकर्मियों पर हमले के आरोपियों पर केस
Tue, 20 May 2025 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 20 May 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
गिरंट बाजार (श्रावस्ती)। हरदत्त नगर गिरंट वन क्षेत्र के औशानकुंडी बीट में शुक्रवार को आई आंधी में सागौन के पेड़ गिर गए थे। रविवार को कुछ लोग इन्हें काट रहे थे। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा अजय कश्यप पर लकड़ी काट रहे लोगों ने हमला कर दिया, लेकिन वन कर्मियों ने हमलावरों को खदेड़ दिया। आरोपी मौके से बाइक व लकड़ी छोड़कर भाग निकले। रेंजर हरिशचंद्र तिवारी ने बताया कि बाइक व लकड़ी जब्त कर रेंज कार्यालय पहुंचाई गई है।वहीं आरोपियों पर केस दर्ज करवा कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन