{"_id":"684f3b34c7fa0bcd050e04c0","slug":"candidates-from-8th-pass-to-graduates-have-a-chance-to-join-the-army-shravasti-news-c-104-1-srv1002-112026-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: आठवीं पास से लेकर ग्रेजुएट अभ्यर्थी तक को थल सेना में जाने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: आठवीं पास से लेकर ग्रेजुएट अभ्यर्थी तक को थल सेना में जाने का मौका
Mon, 16 Jun 2025 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में आयोजित कार्यशाला में मौजूद एनसीसी कैडेट व सेना के अधिकारी।
कटरा (श्रावस्ती)। जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में रविवार को 51वीं यूपी एनसीसी बटालियन बलरामपुर की ओर से कमांडर एपीएस पटवाल के नेतृत्व में कॅरिअर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेयी ने की।
कार्यशाला में प्रधानाचार्य ने कहा कि भारतीय सेना का एक गौरवपूर्ण इतिहास है। इसमें देश की सीमाओं की दुश्मनों से रक्षा से लेकर सैनिकों की वीरता, साहस, शौर्य एवं बलिदान के अनगिनत जीवंत किस्से शामिल हैं। इस इतिहास से दुनिया को परिचित कराने व सेना की शक्ति के बारे में बताने के लिए प्रतिवर्ष 15 जनवरी को इंडियन आर्मी डे मनाया जाता है। आप में अगर देश सेवा का जज्बा है और आप सेना में भविष्य बनाना चाहते हैं, तो आर्मी डे से ठीक पहले जानें कि सेना में जाने के कौन-कौन से रास्ते हैं। वहीं, एआरओ बरेली अनिल कुमार ने कहा कि भारतीय सेना पुरुष व महिला दोनों को कॅरिअर बनाने का अवसर देती है। आठवीं पास से लेकर ग्रेजुएट अभ्यर्थी तक थल सेना में जा सकते हैं। इंडियन तहत आर्मी शॉर्ट सर्विस कमीशन एवं परमानेंट कमीशन दोनों युवाओं को बतौर ऑफिसर जॉब का मौका देती है। इस दौरान सूबेदार मेजर विनय घोष, रजनीश सिंह, राजकिशोर, हनुमान प्रसाद आदि कैडेट मौजूद रहे।