फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Burning of transformer causes power loss of four lakh population

ट्रांसफार्मर जलने से चार लाख आबादी की बिजली गुल

Thu, 24 Dec 2020 09:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
Burning of transformer causes power loss of four lakh population
श्रावस्ती। सिरसिया के घोलिया में स्थापित 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र में लगा दस एमबीए का ट्रांसफार्मर बुधवार को जल गया था। इसके चलते जंगल पार नेपाल सीमा से सटे करीब पचास ग्राम पंचायतों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। इसे गुरुवार को दूसरे दिन भी बहाल नहीं कराया जा सका है। ऐसे में क्षेत्र की करीब चार लाख आबादी बिना बिजली रहे को मजबूर है। उधर अधिकारी समस्या के समाधान के लिए शाहजहांपुर से ट्रांसफार्मर मंगवाने और तब तक वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

नेपाल सीमा से सटे सिरसिया विकास क्षेत्र के गांवों को विद्युत आपूर्ति देने के लिए घोलिया में 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र संचालित किया जा रहा है। जिसके सहारे भिनगा जंगल व नेपाल सीमा के मध्य बसी करीब पचास ग्राम पंचायतों को विद्युत आपूर्ति दी जाती है। सिरसिया के घोलिया में स्थापित 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र में लगा दस एमबीए का ट्रांसफार्मर बुधवार सुबह जल गया था।
विज्ञापन

जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे तकनीकि सहायकों ने इसकी जांच की तो पता चला कि ट्रांसफार्मर ओवर लोड के कारण फुंका है। गुरुवार शाम तक न तो ट्रांसफार्मर बदला जा सका, और न ही विद्युत आपूर्ति के लिए कोई अतिरिक्त व्यवस्था ही की जा सकी है। इसके चलते जंगल पार नेपाल सीमा से सटे करीब पचास ग्राम पंचायतों की विद्युत आपूर्ति गुरुवार को दूसरे दिन भी बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे करीब चार लाख आबादी आपूर्ति बहाल होने का इंतजार कर रही है। लगातार आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरण भी बंद पड़े हैं। उधर अधिकारी समस्या के समाधान के लिए शाहजहांपुर से ट्रांसफार्मर मंगवाने और तब तक वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कह रहे हैं।
वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं आई काम
सिरसिया विकास क्षेत्र के लक्ष्मनपुर बाजार में 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र स्थापित है। जिसके सहारे लक्ष्मनपुर व जोखवा बाजार सहित क्षेत्र के गांवों को विद्युत आपूर्ति दी जाती है। घोलिया उपकेंद्र में हुए फाल्ट के बाद सिरसिया बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों को लक्ष्मनपुर बाजार से विद्युत आपूर्ति देने का प्रयास किया गया। फीडर के लोड न ले पाने के कारण यह वैकल्पिक व्यवस्था भी काम नहीं आई।

दूसरा विकल्प तलाशने में जुटा पावर कॉर्पोरेशन
विद्युत उपकेंद्र घोलिया में अब बारह एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। जिसे शाहजहांपुर जिले से मंगाया जाएगा। यह ट्रांसफार्मर गुरुवार देर रात शाहजहांपुर में वाहन पर लादा जाएगा। ऐसे में कोहरे के कारण इसे घोलिया पहुंचने में वक्त लग सकता है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए दूसरा विकल्प तलाश जा रहा है। यह प्रयास किया जा रहा है कि सिरसिया के कुछ क्षेत्र को छह-छह घंटे लक्ष्मनपुर व भिनगा उपकेंद्र से आपूर्ति दिलाई जाए। इसके लिए 33 केवीए लाइन से 11 केवीए आपूर्ति देने का प्रयास जारी है। देर रात तक आपूर्ति बहाल हो सकती है। - रमाशंकर मौर्य, अधिशासी अभियंता, पावर कार्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed