{"_id":"5fccf9938ebc3ecfc3554801","slug":"burning-bonfire-at-night-in-public-places-srawasti-news-lko5535024129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक स्थानों पर रात्रि में जलवाएं अलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक स्थानों पर रात्रि में जलवाएं अलाव
विज्ञापन
श्रावस्ती। आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आपदा राहत कार्य, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, निर्माण कार्य व कोविड 19 महामारी के संक्रमण से बचाव व रोकथाम सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। इसके साथ ही योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने का निर्देश दिया। अधिकारियों से कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाएं।
आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा एसवीएस रंगाराव ने समीक्षा के दौरान आपदा राहत कार्य, प्रधानमंत्री स्वानिध योजना, निर्माण कार्य, कोविड-19 महामारी के संक्रमण की रोकथाम व बचाव, धान खरीद, गन्ना मिलों का संचालन, स्वेटर वितरण, मिशन शक्ति आदि कार्यों की समीक्षा की। ठंड के मौसम को देखते हुए ऐसे सार्वजनिक स्थल जहां पर यात्रियों का आवागमन होता है, रात्रि में अलाव जलाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
जिले में संचालित रैन बसेरों में सभी इंतजाम करने को कहा। मिशन शक्ति अभियान से जिले की सभी बालिकाओं एवं महिलाओं को जोड़ने तथा यदि कोई पात्र महिला समाज कल्याण, प्रोबेशन विभाग से संचालित पेंशन योजनाओं से वंचित है तो उनका चिन्हांकन कराकर उन्हें पेंशन दिलाने का निर्देश दिया। कोविड-19 महामारी के संक्रमण की रोकथाम व बचाव कार्य की समीक्षा के दौरान कहा कि बाहर से आने वाले लोगों की जांच अवश्य कराई जाए।
विज्ञापन
पॉजिटिव पाये गये मरीजों के संपर्क में आये लोगों की सूची बनाकर उनका कोरोना टेस्ट शत प्रतिशत कराया जाए। धान खरीद की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने निर्देश दिया शासन की मंशानुरूप कृषकों से धान की खरीद की जाए। शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों, फर्जी कृषकों व बिचौलियों को भी चिह्नित कर नियमानुसार कार्यवाही की जाए।
बैठक के दौरान आयुक्त ने अन्य बिन्दुओं की भी समीक्षा किया। इस दौरान आयुक्त ने स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, पूर्वांचल विकास निधि की भी समीक्षा की। साथ ही मिले लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में एडीएम योगानंद पांडेय, डीडीओ विनय कुमार तिवारी, एसडीएम जेपी चौहान, राजेश कुमार मिश्रा, प्रवेंद्र कुमार, सभी तहसीलदार, जिला प्रोबेशन अधिकारी चमन सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।