{"_id":"628a799d7945f87a043dc0e9","slug":"bulldozer-roared-in-ikauna-removed-from-the-route-srawasti-news-lko631797281","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकौना में गरजा बुलडोजर, मार्ग से हटाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकौना में गरजा बुलडोजर, मार्ग से हटाया कब्जा
विज्ञापन
बुलडोजर लगा कर इकौना में हटाया गया अवैध अतिक्रमण
- फोटो : SRAWASTI
कटरा (श्रावस्ती)। इकौना नगर में रविवार को योगी का बुलडोजर गड़गड़ाया। सार्वजनिक मार्ग पर कब्जे की शिकायत के बाद एसडीएम ने अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। इसके बाद पुलिस के साथ पहुंचे नगर पंचायत कर्मियों ने बुलडोजर लगा कर अतिक्रमण को ढहा दिया।
नगर पंचायत इकौना के मोहल्ला शास्त्री नगर मे सार्वजनिक रास्ते पर अवैध रूप से किए गए कब्जे पर दोनों पक्षों की साक्ष्यों के आधार पर उप जिलाधिकारी इकौना ने 17 मई को उसे हटाने का आदेश दिया था। जिसके अनुपालन में रविवार को नगर पंचायत कर्मी व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में रास्ते को खाली कराया गया।
विदित हो कि शास्त्रीनगर निवासी रामनरेश पुत्र राम लखन सोनी ने उपजिलाधिकारी इकौना को एक प्रार्थना पत्र देकर अपने प्लाट के पश्चिम तरफ से छह फिट के सार्वजनिक रास्ता पर टीन रखकर कब्जा करने का आरोप लगाया था। उसने कब्जेदार विवेक सोनी पुत्र धर्मपाल सोनी पर दीवार बनाकर कब्जा करने के लिए ईंट की दीवार बनाकर कब्जा करने की आशंका भी जताई थी।
विज्ञापन
इस शिकायत के बाद उप जिलाधिकारी इकौना आरपी चौधरी ने 17 मई को सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने का आदेश प्रभारी निरीक्षक इकौना व मोहर्रिर भगत राम यादव को दिया था। इस आदेश के बाद रविवार को पुलिस व नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण कर रखी गई ढाबली एवं ईंट को बुलडोजर लगाकर हटवा दिया।