फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Buddhist followers performed special worship in Taposthali

बौद्ध अनुयायियों ने तपोस्थली में की विशेष पूजा

Sat, 21 Sep 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Buddhist followers performed special worship in Taposthali
बौद्ध तपोस्थली में पूजा अर्चन करते अनुयायी। - फोटो : SRAWASTI
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती शनिवार को अनुयायियों से गुलजार रही। श्रीलंका व वियतनाम से आए अनुयायियों ने श्रद्धालोक महाथेरो के नेतृत्व में गंध कुटि पर विशेष वर्षावास पूजा की। इस दौरान अनुयायियों को बुद्ध के जीवन चरित्र के बारे में जानकारी दी गई। बौद्ध अनुयायियों ने तपोस्थली में पूजा कर विश्व शांति की कामना की।
विज्ञापन

विशेष वर्षावास पूजा के दौरान भिक्षु श्रद्धालोक महाथेरो ने कहा कि 35 वर्ष की आयु में वैशाखी पूर्णिमा के दिन सिद्धार्थ पीपल वृक्ष के नीचे ध्यानस्थ थे। बुद्ध ने बोधगया में निरंजना नदी के तट पर कठोर तपस्या की। इस दौरान उन्होंने सुजाता नामक महिला के हाथों खीर खाकर उपवास तोड़ा।
विज्ञापन

मान्यता है कि समीपवर्ती गांव की एक स्त्री सुजाता को पुत्र हुआ। वह बेटे के लिए पीपल वृक्ष से मन्नत पूरी करने के लिए सोने के थाल में गाय के दूध की खीर लेकर पहुंची। सिद्धार्थ वहां बैठ कर ध्यान कर रहे थे। सुजाता को लगा कि वृक्षदेवता ही मानो पूजा लेने के लिए शरीर धरकर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुजाता ने बड़े आदर से सिद्धार्थ को खीर भेंट की और कहा कि जैसे मेरी मनोकामना पूरी हुई, उसी तरह आपकी भी हो’ उसी रात को ध्यान लगाने पर सिद्धार्थ की साधना सफल हुई। उन्हें सच्चा बोध हुआ और तभी से सिद्धार्थ बुद्ध कहलाए। जिस पीपल वृक्ष के नीचे सिद्धार्थ को बोध मिला वह बोधिवृक्ष कहलाया।

चार सप्ताह तक बोधिवृक्ष के नीचे रहकर धर्म के स्वरूप का चिंतन करने के बाद बुद्ध धर्म का उपदेश करने निकल पड़े। आषाढ़ की पूर्णिमा को वह काशी के पास मृगदाव (वर्तमान में सारनाथ) पहुंचे। वहीं पर उन्होंने सर्वप्रथम धर्मोपदेश दिया। इस मौके पर धम्म सागर, सुख सागर, नाग सागर, नाग ज्योति, माता विद्यावती आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed