फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Buddhist followers from Burma offered prayers at Gandhakuti

Shravasti News: बर्मा से आए बौद्ध अनुयायियों ने गंध कुटि में की प्रार्थना

Sat, 29 Apr 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 29 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Buddhist followers from Burma offered prayers at Gandhakuti
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती शुक्रवार को अनुयायियों से गुलजार रही। बर्मा से आए अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में गंध कुटि पर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद दल के सदस्यों ने तपोस्थली का भ्रमण कर उसकी ऐतिहासिक जानकारी भी ली। गंधकुटि पर पूजन के दौरान बौद्ध भिक्षु देवानंद ने कहा कि बुद्ध ने चेतना के जिस शिखर को छुआ है वैसा किसी और ने नहीं छुआ। बुद्ध ने अपना पूरा जीवन सत्य की खोज और निर्वाण को पा लेने में ही लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने मानव मनोविज्ञान और दुख के हर पहलू पर कहा और उसके समाधान भी बताए। यह रिकॉर्ड है कि बुद्ध ने जितना कहा और जितना समझाया उतना किसी और ने नहीं। धरती पर अभी तक ऐसा कोई नहीं हुआ जो बुद्ध के बराबर कहा गया हो। बुद्ध का रास्ता दुख से निजात पाकर निर्वाण अर्थात शाश्वत आनंद में स्थिर हो जाने का रास्ता है। बुद्ध का जन्म किसी राष्ट्र, धर्म या प्रांत की क्रांति नहीं है। बल्कि बुद्ध के जन्म से व्यवस्थित धर्म के मार्ग पर पहली बार कोई वैश्विक क्रांति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed