{"_id":"63b1b9447a3b5e63f5152202","slug":"brother-in-law-died-under-suspicious-circumstances-srawasti-news-lko664467271","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जीजा-साले की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जीजा-साले की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला के नई बस्ती में जीजा-साले की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों शराब पीकर घर आए थे। परिवारवालों का कहना है कि पता नहीं मौत शराब पीने से हुई या ठंड से। वहीं, पुलिस को सूचना दिए बिना दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गिलौला थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर निवासी ननके (35) की ससुराल इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा में है। उसका साला जाबिर (32) है। दोनों घुमंतू जोगी जाति से ताल्लुक रखते थे। कुछ वर्ष पूर्व जीजा-साले गिलौला थाना क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज सुविखा के सामने नई बस्ती में आकर बस गए थे। यहां दोनों कच्चा मकान बना कर अगल-बगल रह रहे थे। शनिवार को दोनों जीविका के लिए सारंगी बजाने साथ गए थे। रास्ते में कहीं शराब पी ली।
देर शाम दोनों घर लौटे। देर रात दोनों की हालत बिगड़ने लगी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ननके की मौत हो गई। जाबिर को परिवारवालों ने गिलौला के एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया जहां रविवार सुबह उसकी भी मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना रविवार सुबह दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवारावालों का कहना है कि दोनों शराब पीकर आए थे। पता नहीं मौत ठंड लगने से हुई या शराब पीने से। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव का कहना है कि थाना प्रभारी को मौके पर भेजकर जानकारी कराई जा रही है। संवाद