फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   BOP incharge dies under suspicious circumstances

Shravasti News: संदिग्ध परिस्थितियों में बीओपी प्रभारी की मौत

Thu, 31 Jul 2025 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
BOP incharge dies under suspicious circumstances
श्रावस्ती। भरथा सीमा चौकी प्रभारी को संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार सुबह गोली लग गई। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के ग्राम जयपुर निवासी उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह (57) एसएसबी 62वीं वाहिनी के सुईया सीमा चौकी अंतर्गत भरथा बीओपी पर प्रभारी थे। बुधवार सुबह जब वह अपने कमरे में थे, तभी बीओपी के बाहर जवानों ने फायर की आवाज सुनी।
विज्ञापन




कमरे में पहुंचे जवानों ने देखा कि वह अपने बिस्तर पर पड़े कराह रहे थे। एसएसबी जवानों ने उन्हें तत्काल संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एसएसबी अधिकारियों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




हालांकि एसएसबी के अधिकारी कुछ भी बोलने से कन्नी काट रहे हैं। थानाध्यक्ष सिरसिया शैलकांत उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही वजहों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed