फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   body of youth who fell from Saryu canal bridge in Shravasti was found police investigating

UP News: सरयू नहर पुल से गिरे युवक का मिला शव, दिकौली पुल की घटना; पुलिस कर रही जांच

Mon, 03 Mar 2025 02:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Mar 2025 02:37 PM IST
सार

श्रावस्ती में सरयू नहर पुल से गिरे युवक का शव मिल गया है। घटना दिकौली पुल की थी। मामले में पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
body of youth who fell from Saryu canal bridge in Shravasti was found police investigating
सरयू नहर पुल से गिरे युवक का मिला शव - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के श्रावस्ती में सोनवा थाना क्षेत्र के दिकौली नहर पुल से एक युवक रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में गिर गया था। युवक का शव सोमवार को गोताखोरों ने नहर से खोज निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।      

विज्ञापन

  
गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम औरैया टिकई निवासी सलाहुद्दीन (32) रविवार सुबह घर से पैदल दिकौली मोड़ दुकान आ रहा था। पीछे से उसके पिता कासिम भी दुकान आ रहे थे। थकान के कारण सलाहुद्दीन सोनवा थाना क्षेत्र के दिकौली नहर पुल की रेलिंग पर बैठ गया था। 
विज्ञापन




इसी बीच संदिग्ध परिस्थितियों में वह नहर में गिर गया था। पुलिस नहर में सलाहुद्दीन की तलाश करा रही थी। सोमवार को स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नहर से खोज निकाला। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed