फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Body found hanging in suspicious circumstances.

Shravasti News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला शव

Thu, 09 Jul 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 09 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Body found hanging in suspicious circumstances.
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के ग्राम संग्रामगंज के मजरा बनकटवा में मंगलवार देर शाम एक विवाहिता का शव कमरे में लटका मिला। परिजनों को जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। पति ने बताया कि वह लंबे समय से बीमारी से ग्रसित थी, जिससे तंग आकर यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन

बलरामपुर जिले के ग्राम गैंजहवा निवासी रामतेज ने करीब 12 वर्ष पूर्व पुत्री राधा देवी (32) का विवाह भिनगा क्षेत्र के ग्राम संग्रामगंज के मजरा बनकटवा निवासी संतोष के साथ किया था। मृतक के ससुर ननकूराम ने बताया कि मंगलवार देर शाम राधा घर में अकेली थीं। परिवार के सभी लोग बाहर थे। पति संतोष जब घर के अंदर गए तो देखा कि राधा देवी अपने कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लटकी हुई है। इस पर उन्होंने शोर मचाया तो परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फाेरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संतोष ने बताया कि पत्नी लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। शायद इसीलिए इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed