{"_id":"5fd3b2fe8ebc3e3c833a78e7","slug":"blo-present-in-sunday-on-booth-srawasti-news-lko5543565151","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को बूथ पर मौजूद रहेंगे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को बूथ पर मौजूद रहेंगे बीएलओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। ड्राफ्ट नामावली तथा कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि 26 दिसंबर तक तैयार कर 27 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी को किया जाएगा। इसके लिए कल रविवार को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के लिए पोलिंग बूथ पर सभी संबंधित बीएलओ मौजूद रहेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट टीके शिबु ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों की मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण के लिए संशोधित कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके तहत 26 दिसंबर 2020 तक ड्राफ्ट नामावलियों की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि तैयार कराई जाएगी। जबकि 27 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 28 दिसंबर से 03 जनवरी 2021 तक उस पर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे। 01 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी निर्वाचकों के भी दावे स्वीकार किए जाएंगे। 04 से 11 जनवरी तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 12 से 21 जनवरी दावे और आपत्तियों निस्तारण के बाद पूरक सूचियों की पांडुलिपियां तैयार की जाएंगी। जबकि उन्हें मूलसूची में यथा स्थान समाहित कर 22 जनवरी 2021 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। ऐसे में कल रविवार को विशेष अभियान की तिथि नियत की गई है। विशेष अभियान तिथि में सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने नियत मतदेय स्थल पर जनता को नि:शुल्क निरीक्षण कराने के लिए मतदाता सूची व समस्त फार्मों सहित सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक मौजूद रहेेंगे। ऐसे में अंतिम विशेष अभियान की तिथि में लोग अपने मतदेय स्थल पहुंचकर मतदाता सूची का निरीक्षण कर लें। आवश्यकता अनुसार मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए फार्म-6, मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फार्म-7 व किसी प्रकार की कमी ठीक कराने के लिए फॉर्म 8 तथा उसी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल पर नाम स्थानांतरण के लिए फॉर्म 8 भरकर जमा कर सकते है।