{"_id":"5d8f90288ebc3e93dd48f25a","slug":"bike-rider-shot-old-man-srawasti-news-lko484066365","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार ने वृद्ध को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार ने वृद्ध को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसिया (श्रावस्ती)। कोयलहवा निवासी एक वृद्ध शुक्रवार रात लघुशंका के लिए घर से बाहर निकला। इसी बीच उसने रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार से रात में जाने का कारण पूछ लिया। इससे नाराज बाइक सवार ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को बहराइच रेफर किया गया है। वहीं घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया है। सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम अहलाद नगर के मजरा कोयलहवा निवासी हनुमान शुक्रवार मध्य रात करीब 12 बजे लघुशंका के लिए घर से बाहर निकला था। तभी उसने देखा कि कुछ लोग मोटर साइकिल से कहीं जा रहे हैं।
इस पर हनुमान ने बाइक सवार से देर रात में जाने का कारण पूछ लिया। इससे नाराज बाइक सवार ने हनुमान पर तमंचे से फायर कर दिया। इसके चलते हनुमान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। वहीं गोली चलने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी यूपी डायल 100 पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से हनुमान को सीएचसी सिरसिया पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने हनुमान की हालत गंभीर देख उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी भिनगा डॉ. जंग बहादुर यादव व सिरसिया थाना प्रभारी आरपी यादव ने मामले की जांच की। इस बारे में थाना प्रभारी बताते हैं कि अभी उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।