फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Bike rider dies after colliding with electric pole, two seriously injured

Shravasti News: बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, दो गंभीर

Mon, 17 Mar 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 17 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with electric pole, two seriously injured
सीएचसी मल्हीपुर में मौजूद लोग। 
जमुनहा (श्रावस्ती)। चिंता चौराहे पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। बाद में दोनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच भेज दिया गया।
विज्ञापन

मल्हीपुर के ग्राम भगवानपुर भैसाही निवासी दिनेश कुमार (40) शनिवार बाइक से माल्ही चौराहा आए थे। वहां से लौटते समय उनके साथ जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा (35) व उनके जीजा बहराइच जिले के बिलासपुर मोहरवा निवासी सिपाही लाल (40) भी थे। चिंता चौराहे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हेलमेट न होने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से दिनेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जितेंद्र कुमार व सिपाही लाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, परिजनों को इन्कार के बाद पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम करवाए शव को उन्हें सौंपा दिया। थानाध्यक्ष मल्हीपुर शैलकांत उपाध्याय का कहना है कि परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने के लिए लिखित दिया था। इसलिए शव को परिजनों को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed