{"_id":"69efba27cdc12bf5c209cd90","slug":"bike-collides-with-culvert-four-injured-shravasti-news-c-104-1-srv1004-119756-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पुलिया से टकराई बाइक, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पुलिया से टकराई बाइक, चार घायल
Tue, 28 Apr 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। बहराइच जिले के पयागपुर क्षेत्र के ग्राम रेवाल गंज चनिया कोट निवासी सुभाष (28), राम भवन (30), माधव राम (20) और नवीन (22) रविवार को बाइक से इकौना से लाैट रहे थे। संघार बाबा मंदिर के पास बाइक ने नियंत्रण खो दिया और पुलिया की रेलिंग से टकरा गई। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से सभी घायलों को इकौना सीएचसी पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन