{"_id":"6335d40116b273069c0bfc06","slug":"bike-collides-with-cattle-woman-killed-two-injured-srawasti-news-lko6507065183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशियों से टकराई बाइक, महिला की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशियों से टकराई बाइक, महिला की मौत, दो घायल
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। लक्ष्मननगर गिलौला मार्ग पर बुधवार देर शाम ट्रिपलिंग में बाइक सवार वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे बाइक अनियंत्रित हो मार्ग पर मौजूद मवेशियों से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार तीन लोगों को चोट आई। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां से महिला को लखनऊ रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम अचरौराशाहपुर के मजरा लक्ष्मनपुर निवासिनी सुशीला देवी (55) पत्नी संतराम पाल, मैना देवी (32) पत्नी राघवराम पाल गिलौला थाना क्षेत्र जानकीनगर निवासी वीरेंद्र (25) पुत्र फेरन के साथ बुधवार देर शाम को बाइक से सोनवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर से जानकी नगर जा रहे थे। जैसे ही वीरेंद्र बाइक लेकर लक्ष्मननगर से गिलौला मार्ग पर पहुंचा। तभी वह मार्ग पर बैठे मवेशियों को देख बाइक से नियंत्रण खो बैठा।
जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर बैठे मवेशियों से टकरा गई। इसमें मोटर साइकिल सवार तीनों को गंभीर चोट आई। जिन्हें स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया गया। जहां सुशीला देवी की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने सुशीला देवी को लखनऊ रेफर कर दिया। जहां बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान सुशीला की मौत हो गई।