{"_id":"5dd030b98ebc3e54fc11d9b2","slug":"bike-collided-with-pole-youth-dies-srawasti-news-lko492608190","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक के परिवारीजन।
- फोटो : SRAWASTI
लक्ष्मननगर (श्रावस्ती)। खरगौरा मोड़ से शुक्रवार देर रात जिला अस्पताल भिनगा आ रहा बाइक सवार कोहरे के कारण सिसवा के निकट विद्युत पोल से टकरा गया। आसपास के लोगों की सूचना पर उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोनवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मननगर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम फतुहापुर निवासी राम प्रसाद (48) पुत्र चुन्नी लाल की बहू को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया गया था। जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। महिला को रात में जिला अस्पताल में ही रोका गया था।
इस पर राम प्रसाद भिनगा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खरगौरा मोड़ पर दुकान कर रहे अपने भाई दशरथ के घर गया था। जहां से भोजन करने के बाद वह रजाई लेकर उसे देने बहू के पास संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा आ रहा था। राम प्रसाद मोटर साइकिल लेकर जब फोरलेन स्थित कोतवाली क्षेत्र के सिसवा पहुंचा तभी कोहरा अधिक होने के कारण मार्ग के डिवाइडर पर लगे विद्युत पोल से जा टकराया।
विज्ञापन
आसपास रह रहे लोगों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय राम प्रसाद ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। वहीं कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मातम में बदलीं खुशियां
राम प्रसाद के घर में शुक्रवार को नन्हें मेहमान के आने की खुशी थी। इसके लिए जहां लोग बधाई दे रहे थे, वहीं घर में मंगलगीत भी गाए जा रहे थे, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। जिला अस्पताल से पहुंचे एक फोन के बाद घर की सारी खुशियां लापता हो गई। जो महिलाएं मंगलगीत गा रही थी, उनका रो-रो कर बुरा हाल था।