{"_id":"6435a1178392e236f50a2ee6","slug":"bhinga-10-for-the-chairman-74-nomination-papers-for-the-member-were-sold-srawasti-news-c-13-1-178087-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिनगा : अध्यक्ष के 10, सदस्य के लिए 74 नामांकन पत्र बिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिनगा : अध्यक्ष के 10, सदस्य के लिए 74 नामांकन पत्र बिके
Tue, 11 Apr 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्र की खरीद मंगलवार सुबह से दोनों निकायों में शुरू हो गई। पहले दिन भिनगा नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए 10 और सदस्य पद पर 74 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा जबकि नगर पंचायत इकौना में अध्यक्ष पद के लिए एक व सदस्य पर पर 15 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा।
निकाय चुनाव के लिए भिनगा व इकौना तहसील को नामांकन केंद्र बनाया गया है। मंगलवार को डीएम नेहा प्रकाश ने दोनों नामांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों आरओ को निर्देशित किया कि सभी उम्मीदवारों के साथ एक जैसा व्यवहार होना चाहिए। यदि कहीं कोई छोटी त्रुटि हो जिससे निर्वाचन प्रक्रिया प्रभावित न होती हो या फिर आयोग ने उसे ठीक करने का विकल्प दिया हो तो उम्मीदवारों से नामांकन पत्र जमा करते समय ही उसे ठीक करने को कह दिया जाए।
नामांकन पत्र जमा करते समय अभिलेखों का परीक्षण ठीक से करें और उसकी प्राप्ति उम्मीदवार को दी जाए। समय के बाद न तो नामांकन पत्र की बिक्री की जाए और न ही उसे स्वीकार किया जाए। यदि कहीं से शिकायत आती है कि निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों का व्यवहार दलगत या फिर किसी विशेष उम्मीदवार के प्रति अलग है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम स्थापित
निकाय चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसलिए निर्वाचन से संबंधित यदि किसी को कोई सूचना देनी है तो वह 8545092198 नंबर पर दे सकता है।